१५ अगस्त
(15 अगस्त से अनुप्रेषित)
भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है, जब 1947 में भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं और लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। स्वतंत्रता के बाद भारत और पाकिस्तान का धार्मिक आधार पर विभाजन हुआ, जिससे लगभग 1.45 करोड़ लोगों का विस्थापन हुआ।
सन्दर्भ सम्पादित करें
| यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |