अली फज़ल
साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति अली फज़ल (जन्म: १५ अक्टूबर १९८६)[१] एक भारतीय अभिनेता और मॉडल है। लखनऊ में पैदा हुए फज़ल ने अंग्रेजी फिल्म द अदर एंड द लाइन में एक छोटी भूमिका के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की, जिसके बाद वह अमेरिकी टेलीविजन मिनीसीरीज़, बॉलीवुड हीरो में दिखाई दिए।
२००९ की फ़िल्म ३ ईडियट्स के साथ फज़ल ने बॉलीवुड में पदार्पण किया, और फिर वह २०११ की फ़िल्म ऑलवेज कभी कभी में नज़र आये। वर्ष २०१३ में आयी फुकरे उनकी पहली सफल फ़िल्म रही, और इसके बाद उन्होंने बात बन गई (२०१३), बॉबी जासूस (२०१४) और सोनाली केबल (२०१४) समेत कई फिल्मों में सहायक भूमिकाओं का निर्वहन किया। २०१५ में उन्होंने हॉरर फ़िल्म खामोशियाँ (२०१५) में मुख्य भूमिका निभाने के साथ साथ अमेरिकी फिल्म फ्यूरियस ७ में भी अभिनय किया, जो उनकी प्रथम हॉलीवुड फ़िल्म थी।[२]
फज़ल ने ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल में भी अभिनय किया है, जो रानी विक्टोरिया और उनके विश्वासपात्र भारतीय नौकर अब्दुल करीम के रिश्ते पर आधारित थी।[३] फिल्म का प्रीमियर २०१७ में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुआ।[४] फिल्म में मुख्य अभिनेताओं द्वारा पहने गए परिधानों को इंग्लैंड की रानी के पूर्व निवास ओसबोर्न हाउस में आधिकारिक प्रदर्शन के लिए भी रखा गया था।[५]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ (15 October 2018). "Ali Fazal birthday: Some unknown facts about the Fukrey actor". '. [१]
- ↑ (3 July 2014)."Will always cherish my part in ‘Fast & Furious’: Ali Fazal".The Hindu.[२]
- ↑ (2017-09-05). "‘Victoria And Abdul’: A 130-year-old story for our times". The Daily Star Newspaper - Lebanon. [३]Retrieved 2017-09-21.
- ↑ (2017-08-30). "Ali Fazal’s provocative British drama Victoria and Abdul goes to Venice Film Festival". hindustantimes.com/. [४]Retrieved 2017-09-21.
- ↑ "Iconic Judi Dench film costumes to go on display at Queen Victoria's former home". '. [५]