सामग्री पर जाएँ

आसव

भारतपीडिया से
एक बौद्ध दार्शनिक शब्द

आसव एक पालि शब्द हैं (संस्कृत:आश्रव) जो बौद्ध शास्त्र, दर्शन, और मनोविज्ञान में प्रयोग किया जाता है, जिसका अर्थ हैं "अन्तर्वाह" या "नासूर"। यह कामुक सुख, अस्तित्व के लिए तरसना, और अज्ञानता के मानसिक कलंक को संदर्भित करता हैं, जो संसार - पुनर्जन्म, दुःख, और फिर मरने के अनादि चक्र - को कायम रखता हैं। बौद्ध धर्म में, आसव का अनुवाद "कर्म-संबंधी पूर्वाभिरुचि का पकना" या "कर्म-संबंधी झुकाव" भी होता हैं।[१] यह शब्द जैन साहित्य में भी आम हैं, और कभी कभी "आश्रव" के रूप में प्रकट होता हैं।[२] हालांकि, बौद्ध धर्म जैन धर्म की कर्म और आश्रव के वाद को नकारता हैं, और एक अन्य संस्करण प्रस्तुत करता हैं।[१]

चार आसव[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बौद्ध ग्रंथों में आसव चार प्रकार के बताए गए हैं — कामासव (इंद्रिय-सुख की तृष्णा), भवासव (अस्तित्व की तृष्णा), दिट्ठासव (मिथ्या दृष्टि) और अविज्जासव (अविद्या)।[३] इन्हें मन के वे मल या 'किण्वन' कहा गया है जो जन्म-मृत्यु के चक्र (संसार) में बाँधे रखते हैं; इनके क्षय को ही आसवक्षय कहा जाता है।[४] महासच्चक सुत्त में बुद्ध ने कहा कि उनका चित्त कामासव, भवासव और अविज्जासव से मुक्त हुआ था।[३]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. ↑ १.० १.१ Lusthaus, Dan. (2002). Buddhist phenomenology: A philosophical investigation of Yogācāra Buddhism and the Chʼeng Wei-shih lun. (अंग्रेज़ी में). पृ. ७३-७४. ISBN 9781317973423. 7 सितम्बर 2016 को अभिगमन किया गया।
  2. ↑ पाण्डे, गोविंद चन्द्र. (1995). Studies in the Origins of Buddhism. Motilal Banarsidass. (अंग्रेज़ी में). पृ. ३६१-३६२. ISBN 978-81-208-1016-7. 7 सितम्बर 2016 को अभिगमन किया गया।
  3. ↑ ३.० ३.१ Perera, T. H.. (1967). The Four Cankers (Asavas). Kandy: Buddhist Publication Society.
  4. ↑ "A Glossary of Pali and Buddhist Terms". Access to Insight. 21 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।