Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
ऍरिअल (उपग्रह) - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

ऍरिअल (उपग्रह)

भारतपीडिया से
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
वॉयेजर द्वितीय यान द्वारा १९८६ को ली गयी एक ऍरिअल की तस्वीर

ऍरिअल अरुण (युरेनस) ग्रह का एक उपग्रह है। अकार में यह अरुण का चौथा सब से बड़ा उपग्रह है। ऍरिअल अरुण के सारे उपग्रहों में से सब से अधिक चमकदार है। अरुण के अन्य बड़े चंद्रमाओं की तरह, ऍरिअल भी बर्फ़ और पत्थर का बना हुआ है। इसकी सतह बर्फ़ीली और अन्दर का केंद्रीय भाग पत्थरीला है। इसकी सतह बहुत ऊबड़-खाबड़ है और उसपर ऊंचे टीले और गहरी खाइयाँ दोनों दिखाई देती हैं। वॉयेजर द्वितीय यान के १९८६ में अरुण के पास से गुज़रने पर ऍरिअल की सतह के लगभग ३५% हिस्से के नक्शे बनाए जा चुके हैं। फ़िलहाल ऍरिअल का अध्ययन करने के लिए कोई और अंतरिक्ष यान भेजने की कोई योजना नहीं है। हालांकि अरुण के सारे बड़े उपग्रहों पर भूकम्पों के सुराग मिलते हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है के ऍरिअल पर आये हुए भूकंप सब से ताज़ा हैं।

अकार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

ऍरिअल का अकार गोल है। इसका औसत व्यास लगभग ११५८ किमी है। इसके मुक़ाबले में पृथ्वी के चन्द्रमा का व्यास लगभग ३,४७४ किमी है, यानि की ऍरिअल का अकार हमारे चन्द्रमा के एक-तिहाई से ज़रा छोटा है।

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]