तनुजा
![]() | |
| जन्म | 23 सितम्बर 1943 (आयु 83 वर्ष) |
|---|---|
| व्यवसाय | अभिनेत्री |
तनुजा (जन्म: 23 सितंबर, 1943) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री हैं। वह मुखर्जी-समर्थ परिवार का हिस्सा हैं। वह अभिनेत्री शोभना समर्थ और निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं, और उन्होंने फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की थी, जिनके साथ उनकी दो बेटियाँ, अभिनेत्री काजोल और तनीशा हैं। दो फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित, तनुजा को हिन्दी फिल्मों में मेमदीदी (1961), चाँद और सूरज (1965), बहारें फिर भी आएंगी (1966), ज्वेल थीफ़ (1967), नई रोशनी (1967), जीने की राह (1969), हाथी मेरे साथी (1971), अनुभव (1971), मेरे जीवन साथी (1972) और दो चोर (1972) जैसी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।[१] अभिनेता संजीव कुमार, राजेश खन्ना और धर्मेन्द्र के साथ उनकी जोड़ी 60 के दशक की शुरुआत से लेकर 70 के दशक के अंत तक लोकप्रिय हुआ करती थी।
फिल्मी सफर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अपनी बड़ी बहन नूतन के साथ हमारी बेटी (1950) में बेबी तनुजा के रूप में की।[२] वयस्क के रूप में, उन्होंने फिल्म छबीली (1960) से शुरुआत की, जिसका निर्देशन उनकी मां ने किया था, और उनकी बहन नूतन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वह फिल्म जिसने वास्तव में उन्हें वयस्क नायिका के रूप में पहचान दिलाई, वह थी हमारी याद आएगी (1961), जिसे किदार शर्मा ने निर्देशित किया था।
व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
तनुजा का जन्म मराठी परिवार में फिल्म निर्माता कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ के यहाँ हुआ था।[२] उनकी तीन बहनें हैं, जिनमें अभिनेत्री नूतन और एक भाई शामिल हैं। उनकी दादी, रतन बाई और मौसी नलिनी जयवंत भी अभिनेत्री थीं। शोभना ने तनुजा और उनकी बड़ी बहन नूतन के लिए पहली फिल्मों का निर्माण किया था। उनकी दो अन्य बहनें हैं; चतुरा, जो कलाकार हैं और रेशमा। उनका भाई जयदीप है। इनमें से कोई भी अभिनय में नहीं आया।
तनुजा ने 1973 में फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की।[३] दोनों की दो बेटियां हैं, अभिनेत्री काजोल और तनीशा। काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। 10 अप्रैल, 2008 को 64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से शोमू की मृत्यु हो गई। फिल्म निर्माता जॉय और देब उनके जेठ हैं। वह मोहनीश बहल की मौसी और रानी मुखर्जी की ताई हैं।
प्रमुख फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
नामांकन और पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ (23 अप्रैल 2015). "दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा बीमार, मुंबई के अस्पताल में भर्ती". एनडीटीवी इंडिया. 18 मार्च 2019 को अभिगमन किया गया। 2 जनवरी 2019 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ २.० २.१ (24 सितंबर 2018). "बेटी काजोल ने ऐसे सेलिब्रेट किया मां तनुजा का 75 वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें". दैनिक जागरण. 18 मार्च 2019 को अभिगमन किया गया। 25 सितंबर 2018 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ (23 सितंबर 2015). "हैप्पी बर्थडे तनुजा". हिन्दुस्तान लाइव. 18 मार्च 2019 को अभिगमन किया गया।
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| फ़िल्मफ़ेयर लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार | |
|---|---|
| फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार | फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार |
| प्रमुख विजेता | अमिताभ बच्चन • दिलीप कुमार • लता मंगेशकर • धर्मेंद्र • हेमा मालिनी • शबाना आज़मी |
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार | |
|---|---|
| फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार | फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार |
| प्रमुख विजेता | निरूपा रॉय • फरीदा जलाल • जया बच्चन • रानी मुखर्जी • अरुणा ईरानी • सुप्रिया पाठक |
| यह जीवनचरित लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |
