सामग्री पर जाएँ

दामोदर राव

भारतपीडिया से

साँचा:Infobox musical artist

दामोदर  राव (जन्म २१ अगस्त १९७७)  एक भारतीय गायक, संगीतकार व अभिनेता हैं, इनके पिता का नाम रामधनी राव और माता का नाम लालपरी देवी है, इन्होंने गायकी और संगीत में लगभग ९५ भोजपुरी और हिंदी सिनेमा तथा ८०० वीडियो एल्बम किये है और इन्हें भोजपुरी के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में से जाना जाता है, इनका संगीत मधुर और कर्णप्रिय होता है। []

प्रारंभिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

दामोदर राव का जन्म भारत के बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण बेतिया जिले के नरकटियागंज शहर के ग्राम मल्दी टोला (लक्ष्मीपुर) में हुआ था, राव अभी मुंबई में रह रहे हैं, और ये संगीत परिवार से सम्बन्ध रखते हैं इनके पिता रामधनी राव एक क्षेत्रिय प्रसिद्ध लोक गायक थे।

दामोदर राव ने लगभग 100 से ज्यादा फिल्मो में अपना संगीत दिया है, जिसमे विभिन्न भाषा शामिल है जैसे हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, हरियाणवी. पंजाबी आदि, दामोदर राव ने बहुत सारे एल्बम भी विभिन्न भाषाओँ में किये है, काफी एल्बमों में ये खुद गाये भी हैं और अभिनय भी किये हैं। इनका एक गाना "भारत को बचाना ही होगा मोदी को लाना ही होगा" काफी प्रसिद्ध हुआ था जिसके गायक सुमित बाबा थे। इनके संगीत में अबतक भोजपुरी फिल्म जगत के सारे कलाकारों ने काम किया है और हिंदी जगत के भी लगभग सारे बड़े गायकों ने गाया है। जैसे कुमार सानु, उदित नारायण, सपना अवस्थी, साधना सरगम, अभिजीत भटाचार्य, अनुराधा पौडवाल, अगम कुमार निगम, विनोद राठोड, अनूप जलोटा, रूप कुमार राठोड, इंदु सोनाली, पलक मुच्छल, अल्का यागनिक, मनोज तिवारी, पवन सिंह, आलोक कुमार, मोहन राठोड, कल्पना पटवारी, पामेला जैन आदि। .[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (10 March 2015). "Damodar Raao is a tuneful Music Director". '. [१]Retrieved 30 जुलाई 2015.
  2. (7 November 2013). "Modi Ko Lana Hi Hoga : Jan Jagriti Song By Damodar Raao". '. [२]Retrieved 19 नवंबर 2015.