Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

फ़ख़रुद्दीन अली अहमद

भारतपीडिया से
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है

फ़ख़रुद्दीन अली अहमद (3 मई 1905 - 11 फरवरी 1977) भारत के पांचवे राष्ट्रपति थे। 1925 में नेहरू से इंग्लैन्ड में मुलाकात के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। वे 24 अगस्त 1974 से लेकर 11 फरवरी 1977 तक राष्ट्रपति रहे।

प्रारंभिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

फ़ख़रुद्दीन अहमद के दादा खालिलुद्दिन अली अहमद असम के कचारीघाट (गोलाघाट के पास) से थे।[] अहमद का जन्म 13 मई 1905 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता कर्नल ज़लनूर अली थे।जो कि एक अंसार जाती के थे और उनकी मां दिल्ली के लोहारी के नवाब की बेटी थीं।[]

अहमद को गोंडा जिल ले के सरकारी हाई-स्कूल और दिल्ली सरकारी हाई-स्कूल में शिक्षित किया गया। उच्च शिक्षा के लिए वे 1923 में इंग्लैंड गए, जहां उन्होंनें सेंट कैथरीन कॉलेज, कैम्ब्रिज में अध्ययन किया। 1928 में उन्होंने लाहौर उच्च न्यायालय में कानूनी अभ्यास आरंभ किया।[]

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

फ़ख़रुद्दीन अली अहमद १९३१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ गए। जवाहर लाल नेहरू के सुझाव पर वह मुस्लिम आरक्षित सीट पर चुनाव लड़े और जीते।[] 1938 में बारदोली के नेतृत्व उन्हें वित्तमंत्री भी बनाया गया।1940 में सत्याग्रह आंदोलन एवं 1942 में भारत छोडो आंदोलन के समर्थन की वजह से जेल गए। उन्होंने तीन साल से ज्यादा समय जेल में बिताया।[]

राजनीतिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

1952 में असम से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।  इसके बाद 1957 से 1967 तक असम में विधायक रहे। 1971 से दोबारा केंद्रीय राजनीती में आये और कई मंत्रालय संभाले। राष्ट्रपति पद के लिए नामित होने से पहले वह खाद्य एवं कृषि मंत्री के रूप में कार्यरत थे। 1974 में प्रधानमंत्री इन्दिरा गान्धी ने अहमद को राष्ट्रपति पद के लिए चुना और वे भारत के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति बन गए। इन्दिरा गान्धी के कहने पर उन्होंने 1975 में अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल किया और आंतरिक आपातकाल की घोषणा कर दी।

निधन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

11 फरवरी 1977 (उम्र:72) में हृदयगति रुक जाने से अहमद का कार्यालय में निधन हो गया।

सूत्र[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. "indiapicks.com".[१]Retrieved 15 मार्च 2011.
  2. २.० २.१ "indohistory.com".[२]Retrieved 15 मार्च 2011.
  3. JAI, JANAK RAJ BHARTIYA LOKTANTRA OR HAMARE RASHTRAPATI. Kitabghar Prakashan.ISBN 978-81-88121-85-4.
  4. Kumar, Rajendra(2015-01-01). Bharat Ke Rashtrapati Va Pradhanmantri. Prabhat Prakashan.ISBN 978-93-5048-424-1.

साँचा:भारत के राष्ट्रपति