मार्क वाह्ल्बर्ग
साँचा:Infobox actor मार्क रॉबर्ट माइकल वाह्ल्बर्ग (साँचा:Lang-en, जन्म ५ जून १९७१) एक अमरीकी फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व भूतपूर्व रैपर है। अपने शुरूआती वर्षों में वह मार्की मार्क के नाम से जाने जाते थे और १९९१ में एक बैंड मार्की मार्क एंड द फंकी बंच के साथ एक संगीतकार के रूप में मशहूर हो गए। वह्ल्बर्ग को उनकी फ़िल्में बूगी नाइट्स (१९९७), थ्री किंग्स (१९९९), द परफेक्ट स्टॉर्म (२०००), प्लैनेट ऑफ द एप्स (२००१), द इटालियन जॉब (२००३), आई हार्ट हकाबीज़ (२००४), फौर ब्रदर्स (२००५), द डिपार्टेड (२००६), इन्विंसिबल (२००६), शूटर (२००७) और द फाइटर (२०१०) के लिए जाना जाता है।
शुरूआती जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
वाह्ल्बर्ग का जन्म डोर्चेस्टर में बोस्टन, मेसाचुसेट्स के पास नौ बच्चों के परिवार में सबसे छोटे लड़के के रूप में हुआ।[१] उनके भाई बहन आर्थर, जिम, पौल, रोबर्ट, ट्रेसी, मिशेल, डेबी (२००३ में ४४ वर्ष की आयु में मृत) और डोनी है। उनके पिता आधे स्वीडिश और आधे आयरिश वंश के है और माँ आयरिश, अंग्रेज़ और फ्रांसीसी कनेडियाई वंश की है। अपनी माँ की ओर से वह्ल्बर्ग लेखक नैथानियल हाव्थोर्ण के संबंधी है।[२][३] वह्ल्बर्ग की माँ एल्मा ऐलानी एक बैंक में क्लर्क और नर्स की मदद कर्ता थी और उनके पिता डोनाल्ड एडवर्ड वह्ल्बर्ग एक डिलीवरी चालक के रूप में कार्य करते थे। १९८२ में उनके माता-पिता का तलाक हो गया।[४] वह्ल्बर्ग की परवरिश एक रोमन कैथलिक के रूप में हुई[५][६] और उन्होंने कोपले स्क्वेर हाई स्कुल, जों न्यूबरी मार्ग, बोस्टन पे स्थित है, से पढ़ाई की।
हमले और आरोप[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
वह्ल्बर्ग ने माना है की वे २०-२५ बार बोस्टन पुलिस के साथ परेशानी में रहे थे। १३ साल की उम्र तक वह्ल्बर्ग को कोकेन और अन्य नशीले पदार्थों की लत लग गई थी।[७][८] १५ वर्ष की आयु में उन्होंने काले स्कूली छात्रों को एक ट्रिप के दौरान पत्थर मारे व रंग-भेद करते हुए गालियाँ सुनाई थी।[९]
जब वे सोलह के हुए तो वह्ल्बर्ग ने एक विएतनामी व्यक्ति को रस्ते पर लकड़ी के डंडे से बेहोश होने तक मारा. उन्होंने एक अन्य विएतनामी व्यक्ति को एक आँख से अंधा बना दिया और एक सुरक्षा गार्ड पर भी भेद-भाव करते हुए हमला किया।[१०][११]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ "मार्क वह्ल्बर्ग बायोग्राफी".Biography.com.[१]
- ↑ पियर्स, कैथलीन(मई 14, 2011). "जस्ट कॉल हिम पॉप कल्चर्स सेलुथ". द बोस्टन ग्लोब. [२]Retrieved 8 फ़रवरी 2012.
- ↑ "ऐन्सेस्टरी ऑफ मार्क वह्ल्बर्ग".Wargs.com.[३]
- ↑ (जून 30, 2008). "चेंजिंग रूम". फ़ोर्ब्स. [४]
- ↑ रोबिन लिंच, इलिआना(September 21, 2008). "मार्क ऑफ अ मैन". हेराल्ड सन. ऑस्ट्रेलिया:[५]
- ↑ (अगस्त 17, 2010). "रिफौर्मड बैड बॉय मार्क वह्ल्बर्ग गोज़ टू चर्च ड्यूरिंग ऑस्ट्रेलियन टूर". हेराल्ड सन. ऑस्ट्रेलिया:[६]
- ↑ "वैनेटी फेयर रोग स्टार".Markwahlbergfan.com.[७]
- ↑ बर्क, मोंटे(जून 30, 2008). "चेंजिंग रूम". फ़ोर्ब्स. [८]Retrieved 8 फ़रवरी 2012.
- ↑ "कोमंवेल्थ ऑफ मेसाचुसेट्स वि माइकल गलिफोएल, डेरेक फर्कार्ट और मार्क वह्ल्बर्ग".[९]
- ↑ "क्रिमिनल कम्प्लेंट इन द सफोक काउंटी सुपीरियर कोर्ट, कोमंवेल्थ ऑफ मेसाचुसेट्स 1988".[१०]
- ↑ "कोमंवेल्थ वि मार्क वह्ल्बर्ग".[११]