यहूदी
| इस लेख के स्रोत विश्वसनीय नहीं माने जाते। कृपया बेहतर और विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इसे सुधारने में सहायता करें।(नवम्बर 2017) |
| यहूदी साँचा:भाषा-हिब्रू | |
|---|---|
![]() | |
| भाषाएँ | इब्रानी |
| धर्म | यहूदी धर्म |
यहूदी जाति 'यहूदी' का मौलिक अर्थ है- येरूशलेम के आसपास के 'यूदा' नामक प्रदेशों का निवासी। यह प्रदेश याकूब के पुत्र यूदा के वंश को मिला था। बाइबिल में 'यहूदी' के निम्नलिखित अर्थ मिलते हैं- याकूब का पुत्र यहूदा, उनका वंश, उनकर प्रदेश, कई अन्य व्यक्तियों के नाम।
यूदा प्रदेश के निवासी प्राचीन इजरायल के मुख्य ऐतिहासिक प्रतिनिधि बन गए थे, इस कारण समस्त इजरायली जाति के लिये यहूदी शब्द का प्रयोग होने लगा। इस जाति का मूल पुरूष अब्राहम थे, अत: वे 'इब्रानी' भी कहलाते हैं। याकूब का दूसरा नाम था इजरायल, इस कारण 'इब्रानी' और 'यहूदी' के अतिरक्ति उन्हें 'इजरायली' भी कहा जाता है।
यहूदी धर्म को मानने वालों को यहूदी (en:Jew) कहा जाता है। यहूदियों का निवास स्थान पारंपरिक रूप से पश्चिम एशिया में आज के इसरायल को माना जाता है जिसका जन्म १९४७ के बाद हुआ। मध्यकाल में ये यूरोप के कई क्षेत्रों में रहने लगे जहाँ से उन्हें उन्नीसवीं सदी में निर्वासन झेलना पड़ा और धीरे-धीरे विस्थापित होकर वे आज मुख्यतः इसरायल तथा अमेरिका में रहते हैं। इसरायल को छोड़कर सभी देशों में वे एक अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में रहते हैं। इन्का मुख्य काम व्यापार है।
यहूदी धर्म को इसाई और इस्लाम धर्म का पूर्ववर्ती कहा जा सकता है। इन तीनों धर्मों को संयुक्त रूप से 'इब्राहिमी धर्म' भी कहते हैं। यहूदी धर्म एक प्र।चीन है कुछ सही है
यहूदियों की आबादी वाले देश[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| देश या धर्म | यहूदी जनसंख्या | कुल जनसंख्या | % यहूदी | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|
| इज़रायल | 5,393,000 | 7,117,000 | 75.8% | [१] |
| संयुक्त राज्य अमेरिका | 5,275,000 | 308,745,000[२] | 1.68% | [१] |
| यूरोप | 1,506,000 | 710,000,000 | 0.2% | [३] |
| फ्रांस | 490,000 | 64,102,000 | 0.8% | [१] |
| कनाडा | 374,000 | 32,874,000 | 1.1% | [१] |
| यूनाइटेड किंगडम | 295,000 | 60,609,000 | 0.5% | [१] |
| रूस | 225,000 | 142,400,000 | 0.2% | [१] |
| अर्जेंटीना | 184,000 | 39,922,000 | 0.5% | [१] |
| जर्मनी | 120,000 | 82,310,000 | 0.1% | [१] |
| आस्ट्रेलिया | 104,000 | 20,788,000 | 0.5% | [१] |
| ब्राजील | 96,000 | 188,078,000 | 0.05% | [१] |
| यूक्रेन | 77,000 | 46,481,000 | 0.2% | [१] |
| दक्षिण अफ्रीका | 72,000 | 47,432,000 | 0.2% | [१] |
| हंगरी | 49,000 | 10,053,000 | 0.5% | [१] |
| मेक्सिको | 40,000 | 108,700,000 | 0.04% | [१] |
| एशिया (इसरायल के अतिरिक्त) | 39,500 | 3,900,000,000 | 0.001% | [३] |
| बेलजियम | 31,200 | 10,419,000 | 0.3% | [३] |
| इटली | 28,600 | 58,884,000 | 0.05% | [३] |
| पोलैंड | 20,000 | 38,163,895 | 0.05% | [४] |
| तुरुष्क | 17,800 | 72,600,000 | 0.02% | [३] |
| इरान | 10,800 | 68,467,000 | 0.02% | [३] |
| रोमानिया | 10,100 | 21,500,000 | 0.05% | [३] |
| न्यूज़ीलैंड | 7,000 | 4,306,400 | 0.2% | [३] |
| यूनान | 5,500 | 11,100,000 | 0.05% | [३] |
| भारत | 4,500 | 1,367,486,564 | 0.0003291 | [५] |
| क्यूबा | 1,500 | 11,450,000 | 0.013% | [६] |
| कुल | 13,156,500 | 6,455,078,000 | 0.2% | [१] |
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- यहूदी धर्म या यूदावाद
- इजरायल
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- Our Shared Legacy: World War II and “The Joint - extraordinary collection of documents and photographs from the World War II
| यह लेख बहुत छोटा है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |
