सामग्री पर जाएँ

यॉर्क की राजकुमारी बियैट्रिस

भारतपीडिया से

साँचा:Infobox royalty

यॉर्क की, राजकुमारी बियैट्रिस, (पूरा नाम:बियैट्रिस एलिज़ाबेथ मैरी) ब्रिटिश राजपरिवार की एक सदस्या हैं आक। वो राजकुमार एंड्रू, यॉर्क के ड्यूक और सारा, यॉर्क की डचेस के ज्येष्ठ पुत्री है। वह रानी एलिज़ाबेथ द्वि॰ की पौत्री है, और ब्रिटिश सिंघासन के अनुक्रम में सातवें स्थान पर हैं, तथा दूसरी महिला हैं। वह अपनी माता-पिता की पहली संतान हैं।

जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बियैट्रिस का जन्म ८ अगस्त १९८८ को पोर्टलैंड अस्पताल, लंदन में हुआ था।[] उनकी पर्वरिश इंग्लैंड में हुई है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा विंड्सर, बर्कशायर के उपटाउन हाउस स्कूल और तत्पश्चात् एस्कोट के जॉर्जेज़ स्कूल से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की है। तत्पश्चात् उनहोंने लंदन के गोल्डसमिथ्स कॉलेज से इतिहास में कला स्नातक की पढा़ई पूरी की है।[][] हालाँकि वे शाही परिवार की सक्रिय सदस्या नहीं है, परंतु अक्सर नियमित रूप से उन्हें कई शाही कार्यक्रमों और समारोहों में शरीक होते देखा जा सकता है। इसके अलावा वे अनेक दानकार्यों और खैराती संस्थानों की सेवा में शामिल होती हैं। ईनमें, एड्स पीड़ितों, संकट की स्थिति में फंसें माओं और बच्चों की मदद से संबंधित कार्य शामिल हैं[]। उनहोंने अप्रैल २०१० में दान के लिये धन जुगाड़ने के लिए एक मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया था, जिसे विभिन्न चैरिटीयों को लाभ पहुँचाने के लिए उपयोग किया गया।[] जुलाई २०१६ तक, वर्जिन गैलेक्टिक के बिज़नसमैन, डेविड क्लार्क के साथ उनका एक लंबा निजी रिश्ता था।[][][][]

राजकुमारी बियैट्रिस राजपरिवार की आधिकारिक तौर पर एक "कार्यशील" समस्या नहीं है, अतः उन्हें शाही भत्ते से कोई अनुदान नहीं मुहैया कराई जाती है। और उनके निजी कार्यों को कोर्ट सर्क्युलर में रिपोर्ट नहीं किया जाता है। बहरहाल, वे शाही परिवार द्वारा प्रस्तुत अनेक कार्यक्रमों में शामिल रहती हैं। साथ ही कई सरकारी और राजकीय समारोहों में भी उनकी उपस्थिति रहती है।

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. साँचा:London Gazette
  2. (17 August 2007). "Princess Beatrice 'ecstatic' after passing A-levels". '. London:[१]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  3. "Princess Beatrice Celebrates An Election Win".[२]
  4. Nicholl, Katie(8 September 2007). "Princess Bea the style queen... she can't get it from Mum!". '. London:[३]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  5. (25 April 2010). "Princess Beatrice becomes first royal to complete London Marathon". The Daily Telegraph. London:[४]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  6. Krupnick, Ellie(23 June 2013). "PHOTOS: Prince Harry Attends A Wedding With Cressida Bonas... And His Ex, Chelsy Davy". Huffington Post. [५]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  7. Nolan, Steve(8 June 2013). "Princess Beatrice relaxes with boyfriend Dave Clark on luxury yacht during sunshine break on the French Riviera". Daily Mail. London:[६]
  8. Nicholl, Katie(11 August 2011). "Is lovestruck Princess Beatrice set to become a Virgin bride?". Daily Mail. London:[७]
  9. Evans, Becky(22 June 2013). "Radiant Princess Beatrice arrives at society wedding of the year with boyfriend Dave Clark and sister Eugenie in tow". Daily Mail. London:[८]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:जीवनचरित-आधार