Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
राजकुमार एडवर्ड, वेसेक्स के अर्ल - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

राजकुमार एडवर्ड, वेसेक्स के अर्ल

भारतपीडिया से

साँचा:Infobox royalty

राजकुमार एडवर्ड, वेसेक्स के अर्ल,(पूरा नाम:एडवर्ड एंटनी रिचर्ड लुइस) महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय और राजकुमार फ़िलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक के चार संतानों में से सबसे छोटे संतान हैं, वे रानी एलिज़ाबेथ के तीसरे पुत्र हैं। अपने जन्म के सन्मय, वे सिंघासन पर उत्तराधिकार के अनुक्रम में तीसरे स्थान पर थे। हालाँकि, उनके अग्रज भाइयों की संतानों के जन्म के बाद से, आज वे नौंवे स्थान पर हैं।

जीवनी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

राजकुमार एडवर्ड का जन्म १० मार्च १९६४ में, बकिंघम पैलेस में, रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय और राजकुमार फ़िलिप के तीसरे पुत्र]] के रूप में हुआ था।[] उनका बपतिस्मा संस्कार २ मई १९६४ को विंडसर कासल के प्राइवेट चैपल में हुआ था।[] उन्होंने बर्कशायर के हीथरडाउन स्कूल से अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की,[] जिसके बाद उन्होंने कुछ वर्षों की छुट्टियाँ न्यूज़ीलैण्ड में एक शिक्षक के रूप में बिताई। न्यूज़ीलैण्ड से वापसी के बाद, उन्होंने जीसस कॉलेज, कैम्ब्रिज से ग्रेजुएशन किया। इस कॉलेज में उनकी भर्ती, कुछ मीडिया आलोचना का भी पात्र रही, क्योंकि कॉलेज में दाखिले हेतु, उनके माध्यमिक के अंक पर्याप्त नहीं थे। उनहोंने इतिहास के विषय पर कला स्नातक की पढाई की, और तत्पश्चात, मास्टर डिग्री भी हासिल की। ऐसा कर के वे पूरे शाही परिवार के इतिहास में ऐसा करने वाले केवल चौथे शख्स बने।[][]

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
अपनी पत्नी सोफ़ी के साथ राजकुमार एडवर्ड, जून २०१०

पढाई पूरी करने के बाद, उन्होंने नौसेना में कैरियर शुरू किया, जिसे उन्होंने अभ्यास के बाच में ही छोड़ दिया।[] सैन्य पेशे के त्याग के बाद, उन्होंने मनोरंजन की दुनिया के तरफ रुख किया, और रियली यूज़फुल थिएटर कंपनी नामक एक नाटक कंपनी में, प्रोडक्शन डायरेक्टर के रूप में काम किया। १९९३ में उन्होंने आरडेन्ट प्रोडक्शन नमक एक कंपनी खोली, जिसने कई डाक्यूमेंट्री प्रसारित की, परंतु उनपर अपने शाही संबंधों के ज़रिये मुनाफा कमाने के आरोप लगते रहे। साथ ही यह कंपनी कुछ विशेष व्यापार करने में भी अक्षम रही, और इसे २००९ में बंद करना पड़ा।[][]

राजकुमार एडवर्ड का विवाह सोफ़ी रिस-जोन्स से हुआ, जिनसे उनकी पहली मुलाक़ात १९९४ में हुई थी। उनकी विवाह की घोषणा, ६ जनवरी १९९९ को हुई थी। उनका विवाह विंड्सर कासल के सेंट जॉर्ग चैपल में हुआ था,[] यह उनके ज्येष्ठ भाइयों की विवाह से भिन्न समारोह था, जिनका विवाह विशाल राजकीय समारोह के रूप में वेस्टमिंस्टर ऐबी या सेंट पॉल्स कैथेड्रल में आयोजित किया गया था। उन्हें अपनी विवाह के दिन ववेसेक्स के अर्ल के ख़िताब से नवाज़ा गया। यह भी उनके बड़े भाइयों से अलग था, क्योंकि उन्हें ड्यूक की उपदि दी गयी थी। इस विवाह से उनकी दो संतानें हैं, लेडी लुईस विंड्सर और जेम्स, वाइसकाउंट सेवर्न जो बॅगशॉट् पार्क में रहते हैं।[१०]

वे कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष है, इस पद को उन्होंने अपने पिता राजकुमार फ़िलिप, एडिनबर्ग के राजकुमार से प्राप्त किया है, जिन्होंने अपने आयु के कारण कई ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करने में अक्षमता के कारण अपने कई प्रभारों को अपने पुत्रों को सौंप दिया है। इसके अलावा, उनहोंने राष्ट्रमंडल प्रदेशों में विभिन्न समारोहों और कार्यकमों में रानी और राजपरिवार का प्रतिनिधित्व किया है।


इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. साँचा:London Gazette
  2. "Prince Edward, Earl of Wessex".English Monarchs.[१]
  3. (16 October 2006). "The family qualifications". '. London:[२]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  4. (11 June 1999). "The prince with a difference". बीबीसी न्यूज़. [३]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  5. Watson, Jeremy(12 June 2005). "William enjoys a degree of success". '. Edinburgh:[४]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  6. (26 January 1987)."Edward Goes His Own Way".people.com'.People.[५]
  7. Moore, Matthew(29 March 2010). "Prince Edward's Ardent Productions left with assets of just £40". '. London:[६]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  8. Warren, Jane(18 October 2011). "Prince Edward's Ardent Productions left with assets of just £40". '. London:[७]Retrieved 11 अगस्त 2016.
  9. साँचा:London Gazette
  10. (2008/2009)."The Countess of Wessex – Marriage and family".The official website of the British Monarchy.[८]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:जीवनचरित-आधार