विनिमय
दिखावट
विनिमय का अर्थ है किसी वस्तु के बदले किसी दूसरी वस्तु का आदान-प्रदान करना। जब हम किसी वस्तु के बदले दूसरी वास्तु देते या प्राप्त करते हैं तो वह विनिमय कार्य कहलाता हैं। विनिमय को दो वर्गों में विभाजित किया गया हैं।
- क्रय विनिमय- जब हम कोई वस्तु खरीदते हैं तो उसके बदले में जो भी मूल्य देते हैं, क्रय विनिमय कहलाता है।
- विक्रय विनिमय - जब हम कोई वस्तु बेचते हैं और इसके बदले मे जो मूल्य प्राप्त करते हैं, विक्रय विनिमय कहलाता है।
विनिमय अर्थशास्त्र विषय की विषय सामग्री है।
विनिमय के प्रकार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
मौद्रिक दृष्टि से विनिमय के दो प्रकार हो सकते हैं :-
- वस्तु विनिमय - जब हम किसी वस्तु के बदले दूसरी वस्तु प्राप्त करते या देते हैं, वस्तु विनिमय कहलाता है। जैसे : दो बोरी गेहूं के बदले एक गाय प्राप्त करना, आदि।
- मुद्रा विनिमय - जब हम किसी वस्तु के बदले मुद्रा प्राप्त करते हैं या देते हैं, मुद्रा विनिमय कहलाता है। जैसे : १०० किलो गेहूं के बदले १००० रूपए प्राप्त करना, आदि।