शाज़िया इल्मी
दिखावट
साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति शाज़िया इल्मी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता है।[१][२] वह पहले स्टार न्यूज पर एक टेलीविजन पत्रकार और एंकर थीं। इन्होंने आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर इसमें अपनी सदस्यता ले ली थी। इन्होंने आम आदमी पार्टी में बतौर कार्यकर्ता रहकर लोकसभा चुनाव २०१४ में गाजियाबाद से अपना नामांकन दाखिल किया था।[३] लेकिन इन्हें यहाँ हार का सामना करना पडा। वह दिल्ली से चुनाव लडना चाहती थी, परंतु उन्हें गाजियाबाद का टिकट दिया गया। दिनांक २४ मई २०१४ को इन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हुईं।