संजय लीला भंसाली
साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति संजय लीला भंसाली (जन्मः २४ फ़रवरी १९६४) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। वह भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के छात्र रह चुके हैं। 1942: अ लव स्टोरी फिल्म से उन्होने, अपनी मां को श्रद्धांजली देने के लिये, अपने नाम मे "लीला" लिखना शुरू किया।[१] इन्होंने २०१८ में प्रदर्शित हुई पद्मावत का भी निर्देशन किया जिस पर बहुत विवाद हुआ था।
प्रमुख फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
भंसाली ने अपना कैरियर विधु विनोद चोपड़ा के साथ बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया। विधु के साथ भंसाली ने परिन्दा और 1942: अ लव स्टोरी जैसी फिल्मे की।[२] सन २००२ मे आयी भंसाली निर्देशित फिल्म देवदास उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी। इस फिल्म को के निर्माण में 50 करोड रुपये लगे थे और इसने करीब 100 करोड रूपये का व्यवसाय किया था। उस साल इस फिल्म ने 5 राष्ट्रीय पुरस्कार और 10 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। टाइम पत्रिका ने नई सदी के अब तक के सालों में बनी सर्वश्रेष्ठ दस फिल्मों में देवदास को आठ्वीं जगह दी है।[३] २००५ मे प्रदर्शित उनकी फिल्म ब्लैक के लिये उन्हे एक बार फिर से हिन्दी सिनेमा का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
बतौर निर्माता[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
|---|---|---|
| 2007 | साँवरिया | |
| 2005 | ब्लैक | |
| 1999 | हम दिल दे चुके सनम | |
| 2010 | गुज़ारिश |
बतौर निर्देशक[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
|---|---|---|
| 2018 | पद्मावत | |
| 2015 | बाजीराव मस्तानी | |
| 2013 | गोलियों की रासलीला रामलीला | |
| 2007 | साँवरिया | |
| 2005 | ब्लैक | |
| 2002 | देवदास | |
| 1999 | हम दिल दे चुके सनम | |
| 1996 | खामोशी |
नामांकन और पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
साँचा:संजय लीला भंसाली साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार साँचा:भारत-व्यक्ति-आधार साँचा:Authority control