सामग्री पर जाएँ

सुब्रत रॉय

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति सुब्रत रॉय सहारा (जन्म 10 जून 1948) भारत के एक व्यवसायी तथा सहारा इण्डिया परिवार के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष हैं। वे 'सहाराश्री' के नाम से भी जाने जाते हैं। इण्डिया टुडे ने उनका नाम भारत के दस सर्वाधिक शक्तिसम्पन्न लोगों में शामिल किया था। उन्होने सन् 1978 में सहारा इण्डिया परिवार की स्थापना की। सन् 2004 में टाइम पत्रिका ने सहारा समूह को भारतीय रेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता बताया था। वे पुणे वॉरियर्स इंडिया, ग्रॉसवेनर हाउस, एमबी वैली सिटी, प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक हैं।सहारा श्री एक बंगाली परिवार से सम्बंध रखते है।[][]

प्रारंभिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया जिले सुधीर चन्द्र रॉय /छबि रॉय के घर हुआ था। पश्चिम बंगाल से उनका मूल निवास है |[] उन्होंने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।[] उन्होने 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय प्रारंभ किया।[] संप्रति उनका निवास लखनऊ में है।[]

व्यावसायिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

रॉय ने 1978 में गोरखपुर में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की, जिसके वे प्रबंध कार्यकर्ता (प्रबंध निदेशक) और चेयरमैन हैं।[][]यह भारत की एक बहु-व्यापारिक कंपनी है, जिसके कार्य वित्तीय सेवाओं, गृहनिर्माण वित्त (हाउसिंग फाइनेंस), म्युचुअल फंडों, जीवन बीमा, नगर-विकास, रीयल-इस्टेट, अखबार एवं टेलीविजन, फिल्म-निर्माण, खेल, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन, उपभोक्ता सामग्री सहित अनेकों क्षेत्रों में फैला हुआ है। वर्तमान में वे आई पी एल की फ्रेंचाईजी पुणे वॉरियर्स इंडिया, लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस,मुंबई के लोनावाला में स्थित एमबी वैली सिटी तथा न्यूयार्क के प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक भी हैं।[]

रॉय द्वारा संचालित सहारा समूह के पास 30 जून-19 तक 2,82,224 करोड़ रूपये की परिसंपत्तियां हैं।[१०]

व्यवसाय दर्शन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

रॉय ने अपने व्यवसाय की प्रगति हेतु "सामूहिक भौतिकवाद" का दर्शन दिया,[११]जिसका अभिप्राय है "सामूहिक प्रगति और उन्नति, समूहिक देखरेख में।"

कृतियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • "शांति, सुख: संतुष्टि" 1994, मन की शांति और खुश रहने से संबंधित टिप्पणियाँ और निबंध।[१२]
  • "मान, सम्मान-आत्मसम्मान"[१३]

सम्मान/पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • डॉक्टरेट की मानद उपाधि (2013,यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन)[१४]
  • दि बिजनेस आइकॉन ऑफ दि ईयर (2011,लंदन)[१५]
  • डी लिट की मानद उपाधि (2011,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा)[१६]
  • 2012 में इंडिया टुडे के द्वारा भारत के दस सबसे प्रभावशाली व्यवसायियों में शुमार।[१७]
  • 2004 में टाइम पत्रिका (अँग्रेजी) द्वारा "भारतीय रेलवे के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता" के रूप में नामांकित।[१८]
  • इसके अलावा उन्हें "आई टी ए-टी वी आइकॉन ऑफ दि ईयर" (2007),"ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड" (2004), "बिजनेस ऑफ दि ईयर अवार्ड" (2002),"विशिष्ट राष्ट्रीय उड़ान सम्मान" (2010), "वोकेशनल अवार्ड फॉर एक्स्क्लेंस" (द्वारा रोटरी इन्टरनेशनल,2010), "कर्मवीर सम्मान" (1994), "बाबा-ए-रोजगार अवार्ड" (1992), "उद्यम श्री" (1994), "दि नेशनल सिटीजन अवार्ड" (2001) और "इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड"(2013)

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]


साँचा:Persondata

साँचा:Authority control

  1. (10 जुलाई 2003)."Subrata Roy".timesofindia.com.[१]
  2. (24 मई 2012)."Sahara India".newagebd.com.[२]
  3. "Sahara India Pariwar".Sahara.in.[३]
  4. (24 मई 2012)."India's Sahara Group".thedailystar.com.[४]
  5. (23 फरवरी 2011)."Subroto Roy Biography".mapsofindia.com.[५]
  6. বাঙ্গালীর বিত্ত সাধনা সাহারার ইতিকথা, (Bangalir Vitta Sadhana: Saharar Itikatha), Mani Shankar Mukherjee, 2003
  7. (6 मई 2010)."Owner of Pune Warriors runs Sahara India Pariwar as managing worker".THE AUSTRALIAN.[६]
  8. "Subrata Roy Sahara".businessweek.com.[७]
  9. "Sahara chief, money all safe and well, Amrit Dhillon, 11 जून 2005, South China Morning Post".[८]Retrieved 12 मार्च 2014.
  10. "ए बी पी न्यूज पर समाचार, कौन है सुब्रत राय".[९]Retrieved 13 मार्च 2014.
  11. (18 सितंबर 2002)."Wearing Nationalism On His Sleeve".Business Standard.[१०]
  12. "The quirks and eccentricities of 'Saharasri' Subrata Roy, Jency Jacob, मार्च 1 2014".[११]Retrieved 12 मार्च 2014.
  13. "Subrata Roy: Confident of swimming the troubled waters, AMRITA NAIR-GHASWALLA, सितंबर 8 2012".[१२]Retrieved 12 मार्च 2014.
  14. (10 जुलाई 2013)."UK university confers honorary doctorate on Subrata Roy".timesofindia.indiatimes.com.[१३]
  15. (15 दिसंबर 2011)."Grand lounch of Powerbrand".indianfoline.com.[१४]
  16. (17 मई 2011)."Mithila varsity confers D Litt on Subrata Roy - Times Of India".Articles.timesofindia.indiatimes.com.[१५]
  17. "High and Mighty-2012".Indiatoday.intoday.in.[१६]
  18. Perry, Alex(6 दिसंबर 2004)."A Tale of Two Indias".TIME.[१७]