Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
हाका - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

हाका

भारतपीडिया से
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
मौरी बटालियन जून 1941 में हाका सर्कल का प्रदर्शन करती हुई
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
एक रग्बी मुक़ाबले से पहले एक टीम हाका करते हुए
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
स्त्रियों और पुरुषों का एक मिश्रित हाका
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
न्यू ज़ीलैंड के रग्बी खिलाड़ी हाका करते हुए

हाका दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों का एक पारम्परिक नाच है। न्यू ज़ीलैंड के रग्बी के खिलाड़ी अपने मुक़ाबलों से पहले इसके माओरी रूप का प्रदर्शन करते हैं, जिस से यह विश्व भर में पहचाना जाने लगा है।[] इसे एक समूह में आक्रामक मुद्राओं में पैर पटककर और चिल्लाकर नाचा जाता है। इसके साथ सामूहिक रूप से कुछ परम्परागत गाने गए जाते हैं, जिनमें "का माते" सब से प्रसिद्ध है।

इतिहास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

हाका कई मौकों पर प्रदर्शित किये जाते थे। कभी मनोरंजन के लिए, कभी अथिथियों के स्वागत के लिए और कभी युद्ध के आरम्भ से पहले आक्रामक मनोस्थिति पैदा करने के लिए और शत्रु को धमकाने के लिए। हालाँकि पुरुषों द्वारा करे गए युद्ध हाका न्यू ज़ीलैंड की रग्बी टीम की वजह से प्रसिद्ध हो गए हैं, कुछ हाका स्त्रियों और बच्चों द्वारा भी किये जाते हैं।

का माते के मुख्य बोल[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

"का माते" (Ka Mate) मृत्यु के मुँह से जीवन लेने पर आधारित गाना है। १९वी सदी में इसे एक माओरी युद्ध नेता ने बनाया था। वह दुश्मनों के चंगुल से निकल भागा था और एक बालों वाले मित्र नेता ने उसकी मदद की थी।

माओरी भाषा हिंदी अनुवाद

का माते! का माते! का ओरा! का ओरा!
का माते! का माते! का ओरा! का ओरा!
तेनेई ते तान्गाता पूहुरुहुरु
नाना नेई इ तिकि माई व्हाकाव्हिति ते रा
आ, उपाने! का उपाने!
आ, उपाने, का उपाने, व्हिति ते रा!

मैं मरूँगा! मैं मरूँगा! मैं जियूँगा! मैं जियूँगा!
मैं मरूँगा! मैं मरूँगा! मैं जियूँगा! मैं जियूँगा!
यह बालों वाला आदमी है
जिसने सूरज लाया और उसे चमकाया
एक क़दम ऊपर! एक और क़दम ऊपर!
एक क़दम ऊपर, एक और क़दम ऊपर, सूरज चमकता है!

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. Exploring dance forms and styles: a guide to concert, world, social, and historical dance, Helene Scheff, Marty Sprague, Susan McGreevy-Nichols. Human Kinetics, 2010, ISBN 978-0-7360-8023-1.