पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़

भारतपीडिया से
Adarshatva (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ००:५६, १२ फ़रवरी २०२५ का अवतरण

साँचा:Infobox political party

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (PTI, साँचा:Lang-ur) पाकिस्तान में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। इसकी जिसकी स्थापना इमरान खान ने १९९६ में की थी। इमरान खान २०१८ से लेकर २०२२ तक पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री थे। यह दल पाकिस्तान में तेजी से उभरता हुआ राजनीतिक दल माना जा रहा है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है क्योंकि इसके पास १ करोड़ से अधिक पञ्जीकृत सदस्य हैं।

इमरान खान की प्रसिद्धि के पश्चात् भी १९९७ तथा २००२ के महानिर्वाचनों में इमरान खान को छोड़कर PTI का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया था। PTI ने १९९८ से लेकर २००७ तक परवेज़ मुशर्रफ़ के सैन्य शासन का समर्थन किया था। इसने मुशर्रफ़ पर निर्वाचनों में धाँधली का आरोप लगाकर २००८ के महानिर्वाचन का बहिष्कार किया था।