भारत की आधिकारिक भाषा जो कि देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। इसे आधुनिक मानक हिन्दी भी कहा जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग-लगभग यह एक सम्पर्क भाषा बन चुकी है। यह विश्व में तीसरी सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इस में संस्कृत के तद्भव , तत्सम , देशज शब्दों की प्रचुरता है और अरबी , फारसी , इतालवी , तुर्की , अँग्रेजी समेत अन्य भाषाओं के शब्द भी सम्मिलित हैं।

हिन्दी दस प्रदेशों (बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड) और छह केन्द्रशासित प्रदेशों (अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, दिल्ली, चण्डीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर) में आधिकारिक भाषा है और पश्चिम बङ्गाल में एक अतिरिक्त आधिकारिक भाषा है। हिन्दी भारत गणराज्य की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।