हिन्दी

भारतपीडिया से

भारत की आधिकारिक भाषा जो कि देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। इसे आधुनिक मानक हिन्दी भी कहा जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग-लगभग यह एक सम्पर्क भाषा बन चुकी है। यह विश्व में तीसरी सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इस में संस्कृत के तद्भव , तत्सम , देशज शब्दों की प्रचुरता है और अरबी , फारसी , इतालवी , तुर्की , अँग्रेजी समेत अन्य भाषाओं के शब्द भी सम्मिलित हैं।

हिन्दी दस प्रदेशों (बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड) और छह केन्द्रशासित प्रदेशों (अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, दिल्ली, चण्डीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर) में आधिकारिक भाषा है और पश्चिम बङ्गाल में एक अतिरिक्त आधिकारिक भाषा है।[१][२] हिन्दी भारत गणराज्य की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।[३]

लिपि और औपचारिक शब्दावली के अलावा आधुनिक मानक हिन्दी और उर्दू में कोई अन्तर नहीं है। उर्दू भी हिन्दी की ही बोली की तरह है, बस इसे भारत तथा पाकिस्तान के राजनेताओं ने राजनीतिक कारणों से एअ अलग भाषा के रूप में पहचान दी है‌। उर्दू का व्याकरण हिन्दी पर ही निर्भर है।

सन्दर्भ

  1. Saravanan, Depak (9 October 2018). "Hindi and the North-South divide". Deccan Herald. मूल से 23 November 2022 को पुरालेखित.
  2. Pillalamarri, Akhilesh. "India's Evolving Linguistic Landscape". The Diplomat. मूल से 1 June 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 December 2019.
  3. "PART A Languages specified in the Eighth Schedule (Scheduled Languages)". Census of India. मूल से 29 October 2013 को पुरालेखित.