इब्राहीमी धर्म
इब्राहीमी धर्म उन धर्मों को कहते हैं जो एक ईश्वर को मानते हैं एवं अब्राहम (इब्राहिम Arabic: إِبْرَاهِيْمُ, romanized: ʾIbrāhīm pronounced ) को ईश्वर का पैग़म्बर (ईश्वर का संदेशवाहक) मानते है। इनमें यहूदी, ईसाई, इस्लाम और बहाई धर्म, आदि शामिल हैं। ये धर्म मध्य पूर्व में पनपे थे और एकेश्वरवादी हैं। यहूदी परम्परा विश्व के प्राचीनतम धर्मों में से है।