दिलीप कुमार
साँचा:ज्ञानसन्दूक
| label1 = पेशावर, ब्रिटिश भारत
| data1 = मुहम्मद युसुफ खान
साँचा:Birth date
पेशावर, ब्रिटिश भारत
| label2 = मौत
| data2 = साँचा:Death date and age[१]
हिंदूजा हॉस्पिटल मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
| label3 = मौत की वजह
| data3 = उम्र संबधी बीमारी
| data4 =
| label4 = शरीर मिला
| label5 = समाधि
| class5 = label
| data5 = {{{resting_place}}}
| label6 = आवास
| class6 = label
| data6 =
| label7 = राष्ट्रीयता
| data7 = भारतीय
| label8 = उपनाम
| class8 = उपनाम
| data8 =
| label9 = जाति
| data9 =
| label10 = नागरिकता
| data10 =
| label11 = शिक्षा
| data11 = {{{शिक्षा}}}
| label12 = शिक्षा की जगह
| data12 =
| label13 = पेशा
| class13 = भूमिका
| data13 = अभिनेता
| label14 = कार्यकाल
| data14 = १९४४-१९९९
| label15 = संगठन
| data15 =
| label16 = गृह-नगर
| data16 =
| label17 = पदवी
| data17 =
| label18 = वेतन
| data18 =
| label19 = कुल दौलत
| data19 =
| label20 = ऊंचाई
| data20 =
| label21 = भार
| data21 = {{{भार}}}
| label22 = प्रसिद्धि का कारण
| data22 =
| label23 = अवधि
| data23 =
| label24 = पूर्वाधिकारी
| data24 =
| label25 = उत्तराधिकारी
| data25 =
| label26 = राजनैतिक पार्टी
| data26 =
| label27 = बोर्ड सदस्यता
| data27 =
| label28 = धर्म
| data28 = इस्लाम
| label29 = जीवनसाथी
| data29 = साँचा:Ubl
| label30 = साथी
| data30 =
| label31 = बच्चे
| data31 =
| label32 = माता-पिता
| data32 = पिता:- लाला गुलाम सरवर (जमींदार और फल विक्रेता)
मां:- आयशा
| label33 = संबंधी
| data33 = साँचा:Ubl
| label35 = कॉल-दस्तखत
| data35 =
| label36 = आपराधिक मुकदमें
| data36 =
| label37 =
| data37 = साँचा:Br separated entries
| class38 = label
| label39 = पुरस्कार
| data39 = साँचा:Ubl
| data40 = "हस्ताक्षर"
| data41 = | data42 = }}
दिलीप कुमार (11 दिसंबर, 1922 - 7 जुलाई, 2021) [२]; (जन्म का नाम: मुहम्मद यूसुफ़ ख़ान), हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है। दिलीप कुमार को भारत तथा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में गिना जाता है, त्रासद या दु:खद भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हें 'ट्रेजिडी किंग' भी कहा जाता था। उन्हें भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा दिलीप कुमार को भारत का दूसरा एवं तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और पद्म भूषण भी प्राप्त है । उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है।[२] अभिनेेत्री और निर्माता देविका रानी ने उन्हें फिल्मों में काम दिया और उन्हीं के सुझाव पर उन्होंने अपना स्टेज नाम दिलीप कुमार रखा। इसका एक और कारण उस वक्त फिल्मों की बदनाम स्थिति और अपने पिता का डर भी था। दिनाँक 7 जुलाई, 2021 को दिलीप कुमार का दुःखद निधन सुबह 7:30 पर हो गया जिससे उनके चाहने वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
जीवन
दिलीप कुमार के जन्म का नाम मुहम्मद युसुफ़ खान था। उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पेशावर (अब पाकिस्तान मे) में हुआ था। उनके पिता मुंबई आ बसे थे, जहाँ उन्होने हिन्दी फ़िल्मों में काम करना शुरू किया। उनका नाम उस वक्त के चलन के अनुसार बदल कर दिलीप कुमार कर दिया गया ताकि उन्हे हिन्दी फ़िल्मो में ज्यादा पहचान और सफलता मिले। दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानो से 1966 में विवाह किया। सायरा बचपन से ही अपने पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार से विवाह करना चाहती थीं। विवाह के समय दिलीप कुमार 44 वर्ष और सायरा बानो 22 वर्ष की थीं। 1981 में कुछ समय के लिए असमा रहमान से दूसरी शादी भी की थी। असमा हैदराबाद की रहने वाली थीं। दिलीप कुमार की मुलाकात उनसे एक क्रिकेट मैच के दौरान उनकी बहनों ने कराई थी। वर्ष 2000 से 2006 तक वे राज्य सभा के सदस्य रहे। 1980 में उन्हें सम्मानित करने के लिए मुंबई का शेरिफ घोषित किया गया। 1991 में भारत सरकार ने उन्हें तीसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण और 2015 में दूूसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 1995 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1998 में उन्हे पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ भी प्रदान किया गया।[३]
मृत्यु
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021,98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली[४]. उनके जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है. दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार थे. पिछले 1 महीने में वे दो बार अस्पताल में एडमिट हुए थे। बुधवार शाम 4 बजे दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
करियर
उनकी पहली फ़िल्म 'ज्वार भाटा' थी, जो 1944 में आई।[२]1949 में बनी फ़िल्म अंदाज़ की सफलता ने उन्हे प्रसिद्धी दिलाई, इस फ़िल्म में उन्होने राज कपूर के साथ काम किया। दिदार (1951) और देवदास (1955) जैसी फ़िल्मो में दुखद भूमिकाओं के मशहूर होने के कारण उन्हे ट्रेजिडी किंग कहा गया। मुगले-ए-आज़म (1960) में उन्होने मुग़ल राजकुमार जहांगीर की भूमिका निभाई। यह फ़िल्म पहले श्वेत और श्याम थी और 2004 में रंगीन बनाई गई। उन्होने 1961 में गंगा जमुना फ़िल्म का निर्माण भी किया, जिसमे उनके साथ उनके छोटे भाई नासीर खान ने काम किया। 1970, 1980 और 1990 के दशक में उन्होने कम फ़िल्मो में काम किया। इस समय की उनकी प्रमुख फ़िल्मे थी: विधाता (1982), दुनिया (1984), कर्मा (1986), इज्जतदार (1990) और सौदागर (1991)। 1998 में बनी फ़िल्म किला उनकी आखरी फ़िल्म थी। उन्होने रमेश सिप्पी की फ़िल्म शक्ति में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। इस फ़िल्म के लिए उन्हे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी मिला। वे आज भी प्रमुख अभिनेताओ जैसे शाहरूख खा़न के प्रेरणास्रोत्र है।
पुरस्कार
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
- 1983 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - शक्ति
- 1968 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - राम और श्याम
- 1965 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - लीडर
- 1961 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - कोहिनूर
- 1958 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - नया दौर
- 1957 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - देवदास
- 1956 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - आज़ाद
- 1954 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - दाग
- 2014 - किशोर कुमार सम्मान - अभिनय के क्षेत्र में
यह भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
साँचा:दादासाहेब फाल्के पुरस्कार साँचा:फ़िल्मफ़ेयर लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार साँचा:Authority control
- ↑ "Dilip Kumar Passed Away'". Bollywood Galiyara. 7 July 2021. अभिगमन तिथि 7 July 2021.
- ↑ २.० २.१ २.२ "कभी पैसे के पीछे नहीं भागे दिलीप, पाकिस्तान भी दे चुका है सर्वोच्च सम्मान". दैनिक भास्कर. 12 दिसंबर 2014. मूल से 21 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 06 फ़रवरी 2015.
|accessdate=में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद) - ↑ ताम्रकर, समय. "दिलीप कुमार की जीवनी का विमोचन (देखें फोटो)". hindi.webdunia.com. अभिगमन तिथि 2021-07-09.
- ↑ "Dilip Kumar Death News: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक". S A NEWS (English में). 2021-07-08. अभिगमन तिथि 2021-07-09.