More actions
अपने ऊपर पड़ने वाले किसी सतह के प्रकाश या अन्य विद्युतचुंबकीय विकिरण (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) को प्रतिबिंबित करने की शक्ति की माप को प्रकाशानुपात (Albedo / ऐल्बीडो ) या धवलता कहते हैं। अगर कोई वस्तु अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश को पूरी तरह वापस चमका देती है तो उसका ऐल्बीडो १.० या प्रतिशत में १००% कहा जाता है। खगोलशास्त्र में अक्सर खगोलीय वस्तुओं का एल्बीडो जाँचा जाता है। पृथ्वी का ऐल्बीडो ३० से ३५% के बीच में है। पृथ्वी के वायुमंडल के बादल बहुत रोशनी वापस चमका देते हैं। अगर बादल न होते तो पृथ्वी का ऐल्बीडो कम होता।[१]
भिन्न पदार्थों का ऐल्बीडो
नयी गिरी बर्फ़ का ऐल्बीडो बहुत ऊँचा होता है (लगभग ०.९ यानि ९०%) जबकि कोयले का ऐल्बीडो सिर्फ़ ०.०४ (यानि ४%) होता है।
शब्द की उत्पत्ति
ऐल्बीडो शब्द को अंग्रेज़ी में "albedo" लिखा जाता है। इसका मूल लातिनी भाषा का "ऐल्बुस" (albus) शब्द है, जिसका अर्थ "सफ़ेद" है।
सन्दर्भ
| references-column-width | references-column-count references-column-count-{{#if:1|2}} }} | {{#if: | references-column-width }} }}" style="{{#if: 2 | {{#iferror: {{#ifexpr: 2 > 1 }} | -moz-column-width: {{#if:1|2}}; -webkit-column-width: {{#if:1|2}}; column-width: {{#if:1|2}}; | -moz-column-count: {{#if:1|2}}; -webkit-column-count: {{#if:1|2}}; column-count: {{#if:1|2}}; }} | {{#if: | -moz-column-width: {{{colwidth}}}; -webkit-column-width: {{{colwidth}}}; column-width: {{{colwidth}}}; }} }} list-style-type: {{#switch: | upper-alpha | upper-roman | lower-alpha | lower-greek | lower-roman = {{{group}}} | #default = decimal}};">
- ↑ वातावरण का ज्ञानकोश, तीसरा संस्करण (ऍन्वारमॅन्टल ऍन्साएक्लोपीडिया, अंग्रेज़ी में), थ़ॉमसन गैल, २००३, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ संख्यांक ०-७८७६-५४८६-८