मेनू टॉगल करें
Toggle personal menu
लॉग-इन नहीं किया है
Your IP address will be publicly visible if you make any edits.

बदलते रिश्ते (1978 फ़िल्म)

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक फ़िल्म

बदलते रिश्ते, 1978 में रघुनाथ झालानी द्वारा निर्देशित एक हिन्दी फिल्म है। पारिवारिक रिश्तों पर आधारित इस फिल्म के मुख्य कलाकार जितेन्द्र, ऋषि कपूररीना रॉय हैं। असरानीए के हंगल सहायक भूमिकाओं में है, और फिल्म के संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल हैं।

संक्षेप

सावित्री (रीना रॉय) एक संगीत शिक्षिका है जो बच्चों को संगीत सिखाती है। वह अपनी माँ (दीना पाठक) व रंगाई ठेकेदार भाई चंदर (असरानी) के साथ रहती है। एक दिन वह मनोहर धनी (ऋषि कपूर) से मिलती है और दोनों में प्रेम हो जाता है। इधर सागर सिंह (जितेन्द्र) नामक व्यापारी अमेरिका से लौटता है। उसकी बहन सावित्री से संगीत सीखती है, जिसका गाना सुन कर सागर उस पर मोहित हो जाता है।

एक दिन चंदर का एक मित्र अपने ज्योतिषी पिता प्रोफ़ेसर (ए के हंगल) के साथ आता है। प्रोफ़ेसर चंदर को आनेवाले अच्छे समय, उसकी माँ के कठिन समय के बारे में बताता है, परन्तु सावित्री के विषय में कुछ भी बताना, टाल जाता हैं। चंदर से पुरानी मित्रता के कारण सागर उसकी मदद करने के साथ उसकी बहन से विवाह करना चाहता है। इस बीच सागर सावित्री को एक चिट्ठी भेजता है जिसे पढ़ वह भभक उठती है। सागर की भाभी उससे विवाह करने की सागर का विचार बताती है। सागर का परिवार सावित्री के घर उसके सावित्री से विवाह का प्रस्ताव भेजता है जिसे सावित्री की माँ स्वीकार कर लेती है। सावित्री इस विवाह प्रस्ताव को नकार देती है। इस बीच चंदर एक दुर्घटना में घायल हो जाता है और अस्पताल में भर्ती होता है। अपनी बीमार माँ की बात को मान कर सावित्री, सागर से विवाह कर लेती है जिसमे उसकी सहेली प्रोफ़ेसर की बात उसे बताती है।

सावित्री सागर को प्रोफ़ेसर की बात बताने पर भी वह उससे विवाह करता है। इधर सावित्री सारी बात मनोहर को पत्र में बताती है। कुछ दिन बात मनोहर चंदर के विवाह में सावित्री से मिल प्रोफ़ेसर के बात की आड़ में सागर को मारने की बात बताता है जिसपर वह मनोहर से द्वेष करने लगती है। कुछ दिनों में मनोहर सागर से मित्रता किए घर आने पर सावित्री उसे निकाल देती है। सावित्री सागर को मनोहर के विचार बताने पर वह मनोहर से लड़ पड़ता है। मनोहर तमंचे से सागर पर गोली चलाने पर सावित्री उसे बचाए मनोहर को वहां से जाने कहती है। बाद में चंदर अपनी पत्नी को समझाता है के सागर के प्रति सावित्री के प्रेम के लिए मनोहर ने अपने रिश्ते बदले।

चरित्र

मुख्य कलाकार

दल

संगीत

  • गीत "ये दुनिया के बदलते रिश्ते" बिनाका गीत माला की 1979 वार्षिक सूची में 4थीं पायदान पर रही।

साँचा:Track listing

रोचक तथ्य

परिणाम

बौक्स ऑफिस

समीक्षाएँ

नामांकन और पुरस्कार

साँचा:Awards table |- | १९७९
(1979) | बी प्रसाद | फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ट संपादक पुरस्कार | साँचा:Won |}

बाहरी कड़ियाँ