More actions
साँचा:Infobox person बिपिन चन्द्र (१९२८ – ३० अगस्त २०१४) आधुनिक भारत के इतिहास के इतिहासकार थे। प्रोफेसर बिपिन चन्द्र भारत के स्वतंत्रता संघर्ष और आधुनिक इतिहास लेखन परंपरा में मार्क्सवादी चिंतन धारा के इतिहासकार थे।[१]
जीवन-परिचय
बिपिन चन्द्र का जन्म १९२८ को कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में हुआ था।[२]
बिपिन चन्द्र जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में 'सामाजिक विज्ञान संस्थान' के 'ऐतिहासिक अध्ययन केंद्र' में प्रोफेसर तथा बाद में प्रोफेसर एमेरिटस रहे।[३] उसके बाद उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष का कार्यभार भी सँभाला।[४]
लंबी बीमारी के चलते ३० अगस्त २०१४ को गुड़गाँव में अपने आवास पर ही उनका निधन हो गया।[५]
प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें
- भारत में आर्थिक राष्ट्रवाद का उद्भव और विकास (अनामिका पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा॰ लि॰, नयी दिल्ली)
- आधुनिक भारत में उपनिवेशवाद और राष्ट्रवाद (अनामिका पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा॰ लि॰, नयी दिल्ली)
- आधुनिक भारत में सांप्रदायिकता (हिंदी माध्यम कार्यान्वय निदेशालय, दिल्ली विश्वविद्यालय)
- आधुनिक भारत का इतिहास ओरियंट ब्लैकस्वॉन प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद (एनसीईआरटी से प्रकाशित 'आधुनिक भारत ' का अनुक्रमणिकायुक्त नवीन संशोधित संस्करण)
- भारत का स्वतंत्रता संघर्ष (मृदुला मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, क॰न॰ पनिकर एवं सुचेता महाजन के साथ लिखित; हिंदी माध्यम कार्यान्वय निदेशालय, दिल्ली विश्वविद्यालय)
- आजादी के बाद का भारत (मृदुला मुखर्जी एवं आदित्य मुखर्जी के साथ लिखित; हिंदी माध्यम कार्यान्वयन निदेशालय, दिल्ली)
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
- Jawaharlal Nehru University, नई दिल्ली
- National Book Trust, नई दिल्ली
- https://web.archive.org/web/20100811051059/http://www.hinduonnet.com/fline/fl1815/18150930.htm
- https://web.archive.org/web/20080504042106/http://www.hinduonnet.com/fline/fl1809/18090880.htm
- "Delhi Historians Group's Publication "Communalization of Education: The History Textbooks Controversy", A report in 2002, नई दिल्ली: Jawaharlal Nehru University, भारत
- बिपिन चंद्रा भारत का इतिहास - PDF