More actions
सरकार द्वारा वसूले गए सभी प्रकार के कर और शुल्क, निवेशों पर प्राप्त ब्याज और लाभांश तथा विभिन्न सेवाओं के बदले प्राप्त रकम को राजस्व प्राप्ति या राजस्व (अंग्रेजी में: Revenue) कहा जाता है। हिन्दी में [संप्राप्ति]] और राजस्व दो अलग- अलग अर्थ वाले शब्द हैं, परन्तु इन दोनो शब्दों के लिये अंग्रेजी में एक ही शब्द Revenue का उपयोग किया जाता है जो थोड़ा भ्रामक है।