More actions
साँचा:Infobox Film सलाखें 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
संक्षेप
राजू (शशि कपूर) और गुड्डी (सुलक्षणा पंडित) बचपन के पड़ोसी हैं और उनमें गहरी दोस्ती है| डकैती के एक सिलसिले में राजू के पिता को गिरफ़्तार करने आये पुलिस के साथ हुई एक लड़ाई में दोनों बिछड़ जाते है| बड़ी होकर गुड्डी एक रंगमंच कलाकार बनती है तो वहाँ राजू एक जुवाड़ी व चोर बनता है| कई साल बाद, राजू (चंदर कहलाता है) व गुड्डी (सीमा कहलाती है) मिलते हैं और उनमे प्यार होता है| दोनों बचपन की दोस्ती से अंजान हैं| सीमा किसी पूजा के सिलसिले में अपने गाँव जाती है तो चंदर भी अपने काम से वहीं जाता है| कहानी का दिलचस्प मोड़ ये है कि क्या दोनों बचपन की दोस्ती को पहचान पाते हैं?
चरित्र
मुख्य कलाकार
- शशि कपूर - राजू/चंदर
- सुलक्षणा पंडित - गुड्डी/सीमा
- गोगा कपूर - जुआंघर का मालिक
- ए के हंगल - रामलाल, सीमा का पिता
- महमूद - अब्दुल रहमान
- अमरीश पुरी - मास्टर
- अंजना मुमताज़ - फरीदा
- रमेश देव - गौतम
- पिंचू कपूर - अमीर आदमी
- मैक मोहन - प्रिंस
- मूलचंद - दुकानदार
- शिवराज - अडवाणी
- सुधीर - इंस्पेक्टर अहमद
दल
- निर्देशक - ए सलाम
- निर्माता - परवेश सी महरा
- संगीतकार - रविन्द्र जैन
- गीतकार - देव कोहली, हसरत जयपुरी, रविन्द्र जैन
- पार्श्वगायक- आशा भोसले, हेमलता, किशोर कुमार, सुलक्षणा पंडित
संगीत
- गीत "सीमा सीमा सीमा" बिनाका गीत माला की 1976 वार्षिक सूची पर 29वीं पायदान पर रही|[१]
गीत | गायक | गीतकार | समय |
---|---|---|---|
"चल चल कहीं अकेले में" | सुलक्षणा पंडित | देव कोहली | 1:44 |
"चल चल कहीं अकेले में" | सुलक्षणा पंडित, हेमलता | देव कोहली | 6:39 |
"मज़े उड़ालो जवानी रहे न रहे" | आशा भोसले | हसरत जयपुरी | 5:56 |
"मेरे देखके लंबे बाल" | आशा भोसले | हसरत जयपुरी | 5:47 |
"सीमा सीमा सीमा" | किशोर कुमार, आशा भोसले | रविन्द्र जैन | 5:51 |