More actions
साँचा:Infobox musical artist हिमेश रेशमिया (जन्म: 23 जुलाई 1973) एक गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं, जो प्रमुखतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वर्ष 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड फिल्मों में एक संगीतकार के रूप में पदार्पण करने वाले हिमेश ने अगले कुछ वर्षों में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में संगीत दिया; हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नामांकन मिला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में संगीत दिया, जिसकी संगीत एल्बम उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी, और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर, स्क्रीन तथा स्टार गिल्ड समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया।
करियर
2006 में वह लंदन के वेम्ब्ले स्टेडियम में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय कलाकार बने।[१]
अभिनीत फिल्में
- आप का सुरुर द रियल लव सटोरी (2007) - स्वयं
- क़र्ज़ (2008) - मोंटी ओबेरॉय
- रेडियो (2009) - आरजे विवान शाह
- कजरारे (2010) - राजीव/रॉकी
- दमादम (2011) - समीर
- खिलाडी 786 (2012) - मनसुख देसाई
- अ न्यू लव इश्टोरी (2013) - सिकंदर वर्मा/सिक्कू
- द एक्स्पोस (2014) - रवि कुमार
- तेरा सुरूर (2016) - रघु
डिस्कोग्राफ़ी
वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी | संदर्भ |
---|---|---|---|
1998 | प्यार किया तो डरना क्या | जतिन-ललित तथा साजिद-वाजिद के साथ | |
बंधन | आनंद राज आनंद के साथ | ||
1999 | हेलो ब्रदर | साजिद-वाजिद के साथ | |
2000 | दुल्हन हम ले जाएंगे | प्रथम एकल फ़िल्म | |
कुरुक्षेत्र | |||
कहीं प्यार ना हो जाये | |||
2001 | जोड़ी नम्बर वन | आनंद राज आनंद के साथ | [२] |
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया | [३] | ||
2002 | क्या दिल ने कहा | [४] | |
हमराज़ | [५] | ||
ये है जलवा | |||
चलो इश्क़ लड़ाएं | [६] | ||
2003 | चुरा लिया है तुमने | [७] | |
फुटपाथ | नदीम-श्रवण के साथ | [८] | |
तेरे नाम | साजिद-वाजिद के साथ | [९] | |
ज़मीन | [१०] | ||
2004 | तुम – अ डेंजरस ऑब्सेशन | ||
बर्दाश्त | [११] | ||
रन | [१२] | ||
जूली | [१३] |
व्यक्तिगत जीवन
1995 में तब 21 वर्षीय हिमेश ने कोमल से शादी की थी।[१४] उनका एक पुत्र स्वयं है। 2016 में दोनों ने आम सहमति से तलाक के लिए आवेदन दिया, जो 2017 में जाकर स्वीकृत हुआ।[१५] 2018 में हिमेश ने टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर से विवाह कर लिया।[१६]
नामांकन और पुरस्कार
स्क्रीन वीकली पुरस्कार
- 2004 - स्क्रीन वीकली सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार - तेरे नाम
- 2006 - आइफा सर्वश्रेष्ठ संगीतकार - आशिक़ बनाया आपने[१७]
सन्दर्भ
छोटे कलाकारों को आगे लाने का प्रयास करते है |
बाहरी कड़ियाँ
साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
- ↑ तिवारी, निमिषा (30 अक्टूबर 2006). "Himesh does the nation proud" (English में). मुंबई: द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. टीएनएन. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ "Aamdani Atthanni Kharcha Rupaiya (Soundtrack from the Motion Picture) by Various Artists". 1 जनवरी 2001. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जून 2018.
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ "Tere Naam (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya & Sajid-Wajid". 28 जून 2003. मूल से 3 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2018.
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ साँचा:Cite web
- ↑ "22 साल की शादी के बाद ऐसे पत्नी से अलग हुए थे सिंगर हिमेश रेशमिया– News18 हिंदी". News18 India. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.
- ↑ "Himesh Reshammiya Wedding: हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर ने रचाई सीक्रेट वेडिंग, सामने आई शादी की Photos". hindi.timesnownews.com. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.
- ↑ "Sonia Kapoor-Himesh Reshammiya Marriage: विवाह बंधन में बंधा जोड़ा, देखें शादी की शानदार तस्वीरें". NDTVIndia. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.
- ↑ "'Black' bags major IIFA awards". प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (English में). दुबई: द ट्रिब्यून. 17 जून 2006. मूल से 11 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2018.