यूराली भाषा-परिवार

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १८:०८, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
विभिन्न यूराली भाषाओँ का विस्तार

यूराली भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Uralic languages) लगभग ३५ भाषाओं का एक भाषा-परिवार है जिनकी मूल भाषा यूरोप और एशिया की सरहद पर स्थित यूराल पहाड़ों के क्षेत्र में जन्मी मानी जाती है। दुनिया भर में लगभग २.५ करोड़ लोग यूराली भाषाएँ बोलते हैं और इस भाषा परिवार की मुख्य भाषाएँ हंगेरियाई, फ़िनिश, एस्टोनियाई, सामी भाषाएँ, मरी और उदमुर्ति हैं। इस भाषा परिवार की दो मुख्य शाखाएँ हैं: सामोयेदी भाषाएँ (जो यूराल पहाड़ों के इर्द-गिर्द बोली जाती हैं) और फ़िनो-ऊग्रिक भाषाएँ (जिसमें फ़िनिश और हंगेरियाई शामिल हैं)। कभी-कभी पूरे यूराली भाषा परिवार को भी 'फ़िनो-ऊग्रिक परिवार' बुला दिया जाता है।[१]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. The Uralic language family: facts, myths and statistics साँचा:Webarchive, Angela Marcantonio, Wiley-Blackwell, 2002, ISBN 978-0-631-23170-7