"मलावी": अवतरणों में अंतर
सन्दर्भ अनुभाग से टिप्पणीसूची हटाई |
आंतरिक कड़ियाँ जोड़ी गईं टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन |
||
| पंक्ति ७२: | पंक्ति ७२: | ||
File:Mlakho.jpg|मालाखो या होमवे एक वार्षिक सभा है, जहाँ मलावी के दक्षिणी क्षेत्र की प्रमुख जनजातियाँ अपनी संस्कृति को मजबूत करने के लिए मिलती हैं। | File:Mlakho.jpg|मालाखो या होमवे एक वार्षिक सभा है, जहाँ मलावी के दक्षिणी क्षेत्र की प्रमुख जनजातियाँ अपनी संस्कृति को मजबूत करने के लिए मिलती हैं। | ||
File:Nyau dance.jpg|गुले वामकुलु नृत्य मुख्य उद्घाटन समारोह के दौरान या राजा के मृत्यु समारोह के दौरान महक बिखरते हुए। | File:Nyau dance.jpg|गुले वामकुलु नृत्य मुख्य उद्घाटन समारोह के दौरान या राजा के मृत्यु समारोह के दौरान महक बिखरते हुए। | ||
File:African dancers. Photo 403.jpg|दक्षिण अफ्रीका नृत्य | File:African dancers. Photo 403.jpg|[[दक्षिण अफ़्रीका|दक्षिण अफ्रीका]] नृत्य | ||
File:African Sculpture.jpg|अफ्रीकी मूर्तिकला | File:African Sculpture.jpg|अफ्रीकी मूर्तिकला | ||
</gallery> | </gallery> | ||
००:३२, २६ नवम्बर २०२६ के समय का अवतरण
| मूल नाम | मलावी गणराज्य |
|---|---|
| आदर्श वाक्य | एकता और स्वतंत्रता |
| राष्ट्रगान | Mulungu dalitsa Malaŵi (चिचेवा) "हे भगवान, हमारे मलावी को आशीष दो" |
| राजधानी | लिलोंग्वे |
| सबसे बड़ा शहर | ब्लांतायरे |
| राजभाषा | अंग्रेजी |
| नागरिक नाम | मलावियाई |
| शासन प्रणाली | बहु-दलीय लोकतंत्र |
| राष्ट्रपति | पीटर मुथारिका |
| उप-राष्ट्रपति | जोस बांदा |
| क्षेत्रफल | 118,484 वर्ग किमी(क्रम 99 वां) जल: 20.6%% |
| जनसंख्या | 15,263,000(2009) घनत्व: 128.8 प्रति वर्ग किमी |
| सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) | $11.412 बिलियन(2008) प्रति व्यक्ति: $835 |
| स्वतंत्रता | यूके से स्वतंत्रता की घोषणा
|
| मानव विकास सूचकांक | 0.414(2013) |
| मुद्रा | क्वाचा (D) |
| समय क्षेत्र | सीएटी |
| दूरभाष कोड | +265 |
| इंटरनेट डोमेन | .mw |
| निर्देशांक | 13° 57′ S 33° 42′ E |
मलावी गणराज्य दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है। इसे पूर्व में 'न्यासालैंड' (Nyasaland) कहा जाता था। यह अफ्रीका की तृतीय सबसे बड़ी झील मलावी (निऐसा) के दक्षिणी तथा पश्चिमी किनारे के साथ साथ जैंबीजी नदी तक फैला हुआ है। इसकी संपूर्ण लंबाई २,५०० मील तथा चौड़ाई ५० से १३० मील है। संपूर्ण राष्ट्र तीन प्रांतों में विभक्त है। इसके उत्तरपश्चिम में तंजानिया और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में मोजाम्बिक स्थित है। मलावी झील इस देश की सीमा तंजानिया और मोजाम्बिक से निर्धारित करती है। देश का कुल क्षेत्रफल 118,000 वर्ग किमी है, जहां 13,900,000 से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इसकी राजधानी लिलोंग्वा और सबसे बड़ा शहर ब्लांतायर है। मलावी नाम क्षेत्र में रहने वाले न्यांजा लोगों के पुराने नाम 'मारावी' से पड़ा है। अंग्रेज़ी प्रमुख भाषा है परंतु निएंजा भाषा उन्नति कर रही है।
मलावी दुनिया के सबसे निर्धन और सबसे सघन बसे देशों में शुमार किया जाता है। अर्थव्यवस्था ग्रामीण इलाकों में रहने वाली जनता के सहारे कृषि पर पूरी तरह से निर्भर है। मलावी सरकार विकास के लिए बहुत हद तक बाहरी मदद पर निर्भर है, हालांकि वर्ष 2000 के बाद से इस पर कमी आई है। मलावी सरकार के सामने अर्थव्यवस्था के विकास, शिक्षा में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और आर्थिक रूप से सक्षम बनने जैसी कई समस्याएं खड़ी हैं। वर्ष 2005 के बाद से इन बिन्दुओं की ओर ध्यान देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके परिणाम भी नजर आने लगे हैं।
मलावी की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। चीनी तथा गेहूँ को छोड़कर अन्य सभी खाद्यानों का उत्पादन यहाँ होता है। तंबाकू यहाँ की प्रधान कृषि उपज है। इसके साथ ही चाय, कपास आदि भी न्यूनाधिक मात्रा में पैदा की जाती है। सन् १९६४ में स्वतंत्रताप्राप्ति के बाद से कृषि की उन्नति पर काफी जोर दिया जा रहा है, परंतु संपूर्ण राष्ट्र के पहाड़ी एवं पठारी होने के कारण कृषियोग्य भूमि की कमी है। यहाँ के पर्वतों की ऊँचाई १,५०० फुट एवं १०,००० फुट के मध्य है। यहाँ से निर्यात की जानेवाली सामग्री में तंबाकू एवं कपास का स्थान प्रथम है।
संपूर्ण राष्ट्र एक रेलमार्ग द्वारा विभक्त है। इस रेलमार्ग के अलावा यहाँ पर्याप्त पक्की सड़कें भी हैं। हवाई मार्ग की भी सेवाएँ अफ्रीका के विभिन्न भागों में सुलभ हैं। मलावी राज्य के प्रमुखों की सूची
तस्वीरें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
-
यह चीला लोगों द्वारा न्यू मलावी के मध्य भाग में किया जाने वाला नृत्य है
-
मलावी के ज़ोम्बा के एक ग्रामीण इलाके में नकाबपोश
-
मालाखो या होमवे एक वार्षिक सभा है, जहाँ मलावी के दक्षिणी क्षेत्र की प्रमुख जनजातियाँ अपनी संस्कृति को मजबूत करने के लिए मिलती हैं।
-
गुले वामकुलु नृत्य मुख्य उद्घाटन समारोह के दौरान या राजा के मृत्यु समारोह के दौरान महक बिखरते हुए।
-
दक्षिण अफ्रीका नृत्य
-
अफ्रीकी मूर्तिकला
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| अफ़्रीका | |
|---|---|
| मूल | अफ़्रीका • अफ्रीकी संघ • नील नदी • सहारा मरुस्थल |
| देश | मिस्र • अल्जीरिया • मोरक्को • नाईजीरिया • घाना • इथियोपिया • केन्या • तंज़ानिया • दक्षिण अफ़्रीका • अंगोला • इरित्रिया • एस्वातीनी • कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य • गाम्बिया • ज़ाम्बिया • ज़िम्बाब्वे • नामीबिया • बुरुण्डी • बुर्किना फासो • बोत्सवाना • मध्य अफ़्रीकी गणराज्य • मेडागास्कर • लिसूतू • साओ तोमे और प्रिन्सिपी • सेशेल्स • सूडान |


