सामग्री पर जाएँ

"हदीस": अवतरणों में अंतर

भारतपीडिया से
टिप्पणीसूची के स्थान पर सन्दर्भ सूची लगाई
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
लेख में उपयुक्त आंतरिक कड़ी जोड़ी गई
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
 
पंक्ति १२: पंक्ति १२:


== हदीसों का प्रसार ==  
== हदीसों का प्रसार ==  
हज़रत पैगम्बर मुहम्मद  के समय उनके साथ रहने वाले [[सहाबा|उनके साथी]] उनकी बातों और उनके तरीकों को लिख या याद कर लिया करते थे इसी को हदीस कहा गया , बाद में हदीस और [[फ़िक़्ह|फ़िक़ह]] के जानकार इमामों ने इन हदीसो को संग्रहित कर किताबों का रूप दिया, हदीस इस्लाम के कुरान का प्रामाणिक व्याख्यान करने वाला ग्रंथ माना जाता है।
हज़रत पैगम्बर मुहम्मद  के समय उनके साथ रहने वाले [[सहाबा|उनके साथी]] उनकी बातों और उनके तरीकों को लिख या याद कर लिया करते थे इसी को हदीस कहा गया , बाद में हदीस और [[फ़िक़्ह|फ़िक़ह]] के जानकार इमामों ने इन हदीसो को संग्रहित कर किताबों का रूप दिया, हदीस इस्लाम के कुरान का प्रामाणिक व्याख्यान करने वाला ग्रंथ माना जाता है। इमाम अल-नववी की प्रसिद्ध हदीस पुस्तक [[रियाज़स सालिहिन]] में कुरान और प्रामाणिक हदीसों से चुने गए विषयगत उपदेश संकलित हैं।


[[इस्लाम]] का [[मुहम्मद]] के रसूल बनने के साथ उसके विशुद्ध रूप में जब पुनः आगमन हुआ, उससे पहले के धर्म-ग्रथों में जो विकार आ गया था, उसके कई कारणों में से एक यह भी था कि ईश-वाणी, रसूल के कथन और दूसरे इन्सानों व धर्माचार्यों, उपदेशकों, वाचकों, सुधारकों और धर्मविदों आदि के कथन भी आपस में मिल-जुल गए। ईशवाणी और मनुष्य-वाणी के मिश्रण में, मूल ईश-ग्रंथ कितना है और इसके अंश कौन-कौन से हैं, यह पता लगाना असंभव हो गया था। </nowiki>[[सहाबा|पैग़म्बर]] [[मुहम्मद]]  के साथी हज़रत अबू सलमा की बयान की गई एक हदीस के मुताबिक़ आप ने हदीस-वर्णनकर्ताओं को सख़्त चेतावनी दी थी कि</nowiki>
[[इस्लाम]] का [[मुहम्मद]] के रसूल बनने के साथ उसके विशुद्ध रूप में जब पुनः आगमन हुआ, उससे पहले के धर्म-ग्रथों में जो विकार आ गया था, उसके कई कारणों में से एक यह भी था कि ईश-वाणी, रसूल के कथन और दूसरे इन्सानों व धर्माचार्यों, उपदेशकों, वाचकों, सुधारकों और धर्मविदों आदि के कथन भी आपस में मिल-जुल गए। ईशवाणी और मनुष्य-वाणी के मिश्रण में, मूल ईश-ग्रंथ कितना है और इसके अंश कौन-कौन से हैं, यह पता लगाना असंभव हो गया था। </nowiki>[[सहाबा|पैग़म्बर]] [[मुहम्मद]]  के साथी हज़रत अबू सलमा की बयान की गई एक हदीस के मुताबिक़ आप ने हदीस-वर्णनकर्ताओं को सख़्त चेतावनी दी थी कि</nowiki>

२२:४१, २३ नवम्बर २०२६ के समय का अवतरण

साँचा:हदीस हदीस (حديث हदीस या हदीथ(DIN)[१], बहुवचन: أحاديث अहादीस [२]), इस्लामिक पैग़म्बर मुहम्मद के कथनों, कार्यों या आदतों का वर्णन करने वाले विवरण या रिपोर्ट को कहते हैं। [२] यह शब्द अरबी भाषा से आता है और इसके अर्थ "रिपोर्ट (विवरण)", "लेखा" या "रिवायत" हैं। क़ुरआन से अलग, एक समान साहित्यिक काम जो सभी मुस्लिमों द्वारा मान्यता प्राप्त है। हदीस इकलौता संग्रह नहीं हैं।

हदीस सहीह अल-बुख़ारी का एक पृष्ट, 13 वीं शताबिदयों, इजिप्ट ममलूक वंश काल।

अहादीस अलग-अलग हदीसों के संग्रह को दर्शाता है, और इस्लाम की विभिन्न शाखाएं (सुन्नी, शिया) हदीसों के विभिन्न संग्रहों से परामर्श (हवाला) लेती हैं जबकि क़ुरआनीयत का एक अपेक्षाकृत छोटा पक्ष किसी भी हदीस संग्रह के प्रमाण को पूरी तरह से अस्वीकार करता हैं।[३][४]

परिचय[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इस्लाम धर्म और दुनिया के सभी मुसलमानो के लिए पवित्र क़ुरआन के बाद सबसे ज़्यादा महत्व अगर किसी चीज का है तो वो हैं हदीस, कुछ के लिए ये क़ुरआन जितनी ही महत्व रखती हैं जो ये मानते हैं कि मुहम्मद का हर कथन हर बात उनकी एक ईश्वरीय सन्देश हैं जिसके बिना क़ुरआन समझना संभव नहीं यानि उनकी बातें क़ुरआन की व्यहवारिक विस्तार में समझ है।

इस्लाम और एक उसकी के मूल ग्रंथ क़ुरआन में अधिकतर विषयों पर जो आदेश-निर्देश, सिद्धांत, नियम, क़ानून, शिक्षाएँ, ज्ञान-विज्ञान की बातें एवं पिछली क़ौमों के वृत्तांत, रसूलों के आह्नान और सृष्टि व समाज से संबंधित बातों तथा एकेश्वरत्व के तर्क, अनेकेश्वरत्व के खंडन और परलोक-जीवन आदि की चर्चा हुई है, वह संक्षेप में है। इन सब की विस्तृत व्याख्या का दायित्व इस्लाम के अनुसार ईश्वर ने पैग़म्बर पर रखा।

हदीसों का प्रसार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

हज़रत पैगम्बर मुहम्मद के समय उनके साथ रहने वाले उनके साथी उनकी बातों और उनके तरीकों को लिख या याद कर लिया करते थे इसी को हदीस कहा गया , बाद में हदीस और फ़िक़ह के जानकार इमामों ने इन हदीसो को संग्रहित कर किताबों का रूप दिया, हदीस इस्लाम के कुरान का प्रामाणिक व्याख्यान करने वाला ग्रंथ माना जाता है। इमाम अल-नववी की प्रसिद्ध हदीस पुस्तक रियाज़स सालिहिन में कुरान और प्रामाणिक हदीसों से चुने गए विषयगत उपदेश संकलित हैं।

इस्लाम का मुहम्मद के रसूल बनने के साथ उसके विशुद्ध रूप में जब पुनः आगमन हुआ, उससे पहले के धर्म-ग्रथों में जो विकार आ गया था, उसके कई कारणों में से एक यह भी था कि ईश-वाणी, रसूल के कथन और दूसरे इन्सानों व धर्माचार्यों, उपदेशकों, वाचकों, सुधारकों और धर्मविदों आदि के कथन भी आपस में मिल-जुल गए। ईशवाणी और मनुष्य-वाणी के मिश्रण में, मूल ईश-ग्रंथ कितना है और इसके अंश कौन-कौन से हैं, यह पता लगाना असंभव हो गया था। </nowiki>पैग़म्बर मुहम्मद के साथी हज़रत अबू सलमा की बयान की गई एक हदीस के मुताबिक़ आप ने हदीस-वर्णनकर्ताओं को सख़्त चेतावनी दी थी कि</nowiki>

‘‘जो व्यक्ति मुझ से संबंध लगाकर वह बात कहे जो मैंने नहीं कही, वह अपना ठिकाना जहन्नम (नर्क) में बना ले।’’
— हज़रत मुहम्मद


हदीस-संग्रह[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

हदीस के निम्नलिखित छः विश्वसनीय संग्रह हैं जिनमें 29,578 हदीसें संग्रहित हैं :

  1. सहीह बुख़ारी : संग्रहकर्ता—अबू अब्दुल्लाह मुहम्मद-बिन-इस्माईल बुख़ारी, हदीसों की संख्या—7225
  2. सहीह मुस्लिम : संग्रहकर्ता—अबुल-हुसैन मुस्लिम बिन अल-हज्जाज, हदीसों की संख्या—4000
  3. सुनन अल-तिर्मिज़ी : संग्रहकर्ता—अबू ईसा मुहम्मद बिन ईसा तिर्मिज़ी, हदीसों की संख्या—3891
  4. सुनन अबू दाऊद : संग्रहकर्ता—अबू दाऊद सुलैमान बिन अशअस सजिस्तानी, हदीसों की संख्या—4800
  5. सुनन इब्ने माजह : संग्रहकर्ता—मुहम्मद बिन यज़ीद बिन माजह, हदीसों की संख्या—4000
  6. सुनन अन-नसाई : संग्रहकर्ता—अबू अब्दुर्रहमान बिन शुऐब ख़ुरासानी, हदीसों की संख्या—5662

हदीस साहित्य[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

हदीसों के संग्रह सामान्यतः विषयों के आधार पर अध्यायीकरण करके संकलित किए गए हैं, ये विषय जीवन के हर पहलू, हर क्षेत्र पर आधारित हैं। इन संग्रहों के बाद बहुत ही बड़े पैमाने पर इन (में उल्लेखित) हदीसों की व्याख्या पर व्यापक साहित्य तैयार किया गया है। फिर, विभिन्न विषयों को समाहित करने वाली पुस्तकें तैयार की गई है। इस प्रकार एक विशाल हदीस-साहित्य तैयार हो चुका है। ये संग्रह व साहित्य इस्लामी विद्यालयों के पाठ्यक्रम का अनिवार्य अंश होते हैं। गोष्ठियों, बैठकों, सभाओं में पूरे विश्व में हदीस पाठ (दर्स-ए-हदीस) के प्रयोजन किए जाते हैं। इस तरह हदीस का ज्ञान और उसकी शिक्षाएँ मुस्लिम समाज में निरन्तर प्रवाहित होती रहती हैं।[५]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. ↑ साँचा:Dictionary.com
  2. ↑ २.० २.१ Brown, Jonathan A.C. (2009), पृ. 3
  3. ↑ Aisha Y. Musa, The Qur’anists, Florida International University, accessed May 22, 2013.
  4. ↑ Neal Robinson (2013), Islam: A Concise Introduction, Routledge, ISBN 978-0878402243 , Chapter 7, pp. 85-89
  5. ↑ "संग्रहीत प्रति". 24 फ़रवरी 2014 को अभिगमन किया गया। 1 मार्च 2014 को संग्रह में संग्रहीत।

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

विकिशब्दकोश पर हदीस से सम्बन्धित परिभाषा उपलब्ध है।
विकिउद्धरण पर हदीस से सम्बन्धित उद्धरण उपलब्ध हैं।
विकिमीडिया कॉमन्स पर हदीस से सम्बन्धित मीडिया उपलब्ध है।
मुहम्मद का चित्रायन
प्रमुख घटनाएँमुहम्मद के कार्टून (२००५-०६) • चार्ली हेब्दो गोलीबारी
संबंधित अवधारणाएँईशनिंदा • कार्टून • मुहम्मद
संबंधित विषयइस्लाम • डेनमार्क