"हाइती": अवतरणों में अंतर
सन्दर्भ सूची जोड़ी |
खाली साँचे का प्रयोग हटाया गया टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन |
||
| पंक्ति १: | पंक्ति १: | ||
{{ज्ञानसन्दूक देश | |||
|native_name = हाइती गणराज्य | |native_name = हाइती गणराज्य | ||
|conventional_long_name = {{lang|fr|''République d'Haïti''}} | |conventional_long_name = {{lang|fr|''République d'Haïti''}} | ||
१२:४८, २२ नवम्बर २०२६ का अवतरण
| मूल नाम | हाइती गणराज्य |
|---|---|
| आदर्श वाक्य | "L'Union Fait La Force" (फ्रांसीसी) "एकता से शक्ति" |
| राष्ट्रगान | ला डेस्सलिनिएन्ने (फ्रांसीसी) |
| राजधानी | पोर्ट-अउ-प्रिंस |
| सबसे बड़ा शहर | पोर्ट-अउ-प्रिंस |
| राजभाषा | फ्रांसीसी, हैतियन क्रेओले |
| नागरिक नाम | हैतियन |
| शासन प्रणाली | अध्यक्षीय गणराज्य |
| राष्ट्रपति | रिनी प्रेवाल |
| प्रधानमंत्री | मिशेल पियरे-लुईस |
| क्षेत्रफल | 27,751 वर्ग किमी(क्रम 140 वां) जल: 0.7% |
| जनसंख्या | 10,033,000(2009) घनत्व: 361.5 प्रति वर्ग किमी |
| सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) | $11.562 बिलियन(2008) प्रति व्यक्ति: $1,318 |
| गठन | सेंट डोमिन्गें के रूप में
|
| मानव विकास सूचकांक | 0.471(2013) |
| मुद्रा | गौरदे |
| दूरभाष कोड | 509 |
| इंटरनेट डोमेन | .ht |
| निर्देशांक | 18° 32′ N 72° 20′ W |
हाइती या हेटी (फ़्रांसीसी: हाइती; हैतीयाई: अयेति), आधिकारिक तौर पर 'हाइती गणराज्य' केरिबियन देश है।[१] यह ग्रेटर एल्तिलिअन द्वीपसमूह में हिस्पानिओला द्वीप पर डोमिनिकन गणराज्य के साथ स्थित है। अयेति (ऊंचे पहाड़ों की भूमि) द्वीप के पहाड़ी पश्चिमी हिस्से के लिए स्थानीय ताइनो या अमरेनियन नाम था। देश की सर्वाधिक ऊंची चोटी पिक ला सेली (२,६८० मीटर) है। हाइती का कुल क्षेत्रफल २७,७५० वर्ग किलोमीटर है (१०,७१४ वर्ग मील) है और इसकी राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस है। यहाँ क्रियोल और फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है।
हाइती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह लैटिन अमेरिका का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी।[१] हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हाइती अमेरिका का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह कनाडा के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश फ्रांस के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं।
परिचय
हाइती वेस्टइंडीज के हिपैनियोला नामक द्वीप के पश्चिमी एक तृतीयांश भाग में विस्तृत गणतंत्र है। इसके उत्तर में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में विंडवर्ड पैसेज, दक्षिण में कैरेबीयन सागर और पूर्व में डोमिनिकन गणतंत्र स्थित हैं। लगभग ९०% निवासी निग्रो हैं। शेष में विदेशी और अन्य लोग हैं। मुख्य नगर एवं राजधानी पोर्टो प्रिंस (Port-au-Prince) है। केप हाइटीन दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। यहाँ की राजकाज की भाषा फ्रांसीसी है। रोमन कैथोलिक राजधर्म है।
तटरेखाएँ कटी फटी हैं। इस देश के श्भाग में पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। इनकी सर्वाधिक ऊँचाई २,४२४ मी है। कई छोटी छोटी नदियों इस भूभाग में बहती हैं जिनमें आर्ती बोनाइत एवं एल इस्तरे महत्वपूर्ण हैं। इतांग सामत्रे और इतांग डि मिरागोआने उल्लेखनीय झीलें हैं। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय, है तथा तापमान २१ डिग्री सेल्सियस से ३५ डिग्री सेल्सियस से के बीच रहता है। निचले मैदानों में पर्वतीय ढालों पर वर्षा अधिक, औसत ४५ इंच, होती है। वनों से चीड़, महोगनी, सीडार, रोजवुड, एवं कुछ अन्य लकड़ियों की प्राप्ति होती है।
केवल तृतीयांश भूभाग ही कृषि योग्य है। अधिकांश लोग कृषि पर ही आधारित हैं। काफी, सीसल, केला, कपास, चावल, ईख, गन्ना, कोकोआ एवं तंबाकू मुख्य कृषि उपज हैं। खनिज सोना, चाँदी, ताँबा और लोहा पाया जाता है। लेकिन बाक्साइट, ताँबा, लिगनाइट और मैंगनीज ही निकाले जाते हैं। सूती वस्त्र, साबुन, सीमेंट, दवा, चीनी, वार्निश, एवं रंग तथा प्लास्टिक की वस्तुओं का निर्माण होता है। पर्यटन उद्योग भी विकसित है। प्रति व्यक्ति आय लैटिन अमरीकी देशों की तुलना में कम है। भूमिसुधार, सिंचाई, जलविद्युत् तथा स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ प्रगति हुई है।
गमनागमन
हाइती न्यूयार्क, फ्लोरिडा, पनामा तथा यूरोप एवं सुदूर पूर्व के देशों से स्टीमर सेवाओं द्वारा संबंद्ध है। कुछ सड़कों की लंबाई ३००० किमी है। रेलमार्ग पोर्टो बिंस से वेरहीज तक गया है। कृषि उपज को समीपवर्ती बाजार में स्त्रियों के सर पर लादकर या बरो (Burro) द्वारा पहुँचाया जाता है। यहाँ से संयुक्त राज्य अमरीका, जमैका, डोमिनिकन गणतंत्र एवं पोर्टोरीक को वायुसेवाएँ हैं। निर्यात की मुख्य वस्तुओं में काफी, सीसल, चीनी, बाक्साइट एवं ताँबा है। हस्तशिल्प की वस्तुएँ एवं सुगंधित तेल कम महत्व के नहीं हैं। सूती वस्त्र भोज्य पदार्थ, यंत्र मोटर गाड़ियाँ एवं खनिजश् तेल मुख्य आयात हैं।
सेंट लुइस डी बंधुओं का ग्रंथागार, बिब्लियोथेक नेशनेल, राष्ट्रीय एवं फिशर संग्रहालय तथा राष्ट्रीय ग्रंथागार दर्शनीय हैं।
चित्रावली
-
हाइती का नेशनल पैलेस (भूकंपग्रस्त)
सन्दर्भ
- ↑ १.० १.१ हाइती 10 अक्तूबर 2011 कोवेब संग्रह में संग्रहीत। यात्रा सलाह.कॉम
