सामग्री पर जाएँ

हज

भारतपीडिया से
Bharatwiki Socrates (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १४:३८, २६ अक्टूबर २०२६ का अवतरण (सन्दर्भ सूची जोड़ी)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
2008 के हज के दौरान मस्जिद अल-हरम की तीर्थयात्रा

हज (अरबी : حج हज " तीर्थयात्रा"), एक इस्लामी तीर्थयात्रा और मुस्लिम लोगों का पवित्र शहर मक्का में प्रतिवर्ष होने वाला विश्व का सबसे बड़ा जमावड़ा है।[१][२] यह इस्लाम के पांच मूल स्तंभ में से एक है, साथ ही यह एक धार्मिक कर्तव्य है जिसे अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार पूरा करना हर उस मुस्लिम चाहे स्त्री हो या पुरुष का कर्तव्य है जो सक्षम शरीर होने के साथ साथ इसका खर्च भी उठा पाने में समर्थ हो।[३] शारीरिक और आर्थिक रूप से हज करने में सक्षम होने की स्थिति को इस्ति'ताह कहा जाता है और वो मुस्लिम है जो इस शर्त को पूरा करता है मुस्ताती कहलाता है। हज मुस्लिम लोगों की एकजुटता का प्रदर्शन होने के साथ साथ उनका अल्लाह (ईश्वर) में विश्वास होने का भी द्योतक है।[४]

यह तीर्थयात्रा इस्लामी कैलेंडर के 12 वें और अंतिम महीने ज़िल हिज्जाह की 8 वीं से 12 वीं तारीख तक की जाती है। इस्लामी कैलेंडर एक चंद्र कैलेंडर है इसलिए इसमें, पश्चिमी देशों में प्रयोग में आने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर से ग्यारह दिन कम होते हैं, इसीलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार हज की तारीखें साल दर साल बदलती रहती हैं। इहरम वो विशेष आध्यात्मिक स्थिति है जिसमें मुसलमान हज को दौरान रहते हैं।

7 वीं शताब्दी से हज इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के जीवन के साथ जुड़ा हुआ है,[५] लेकिन मुसलमान मानते हैं कि मक्का की तीर्थयात्रा की यह रस्म हजारों सालों से यानि कि इब्राहीम के समय से चली आ रही है। तीर्थयात्री उन लाखों लोगों के जुलूस में शामिल होते हैं जो एक साथ हज के सप्ताह में मक्का में जमा होते हैं और यहं पर कई अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं: प्रत्येक व्यक्ति एक घनाकार इमारत काबा के चारों ओर वामावर्त सात बार चलता है जो कि मुस्लिमों के लिए प्रार्थना की दिशा है, अल सफा और अल मारवाह नामक पहाड़ियों के बीच आगे और पीछे चलता है, ज़मज़म के कुएं से पानी पीता है, चौकसी में खड़ा होने के लिए अराफात पर्वत के मैदानों में जाता है और एक शैतान को पत्थर मारने की रस्म पूरा करने के लिए पत्थर फेंकता है। उसके बाद तीर्थयात्री अपने सर मुंडवाते हैं, पशु बलि की रस्म करते हैं और इसके बाद ईद उल-अधा नामक तीन दिवसीय वैश्विक उत्सव मनाते हैं।[६][७][८]

सन्दर्भ

  1. ↑ "Hajj pilgrimage 2011: by numbers". Retrieved 6 अक्तूबर 2013. Archivedon 11 अक्तूबर 2014 at archive.
  2. ↑ "Hajj 2012: Muslims Embark On Pilgrimage To Mecca". Retrieved 6 अक्तूबर 2013. Archivedon 25 अक्तूबर 2013 at archive.
  3. ↑ Berkley Center for Religion, Peace, and World Affairs - Islam Archived 2 अक्तूबर 2011 at Web Archive See drop-down essay on "Islamic Practices"
  4. ↑ Dalia Salah-El-Deen, Significance of Pilgrimage (Hajj) Archived 6 जून 2009 at Web Archive
  5. ↑ "हज से पहले काबा में होती थी कई ईश्वरों की पूजा". Retrieved 19 अगस्त 2018. Archivedon 19 अगस्त 2018 at archive.
  6. ↑ Karen Armstrong. (2000,2002). Islam: A Short History. p. 10–12. ISBN 0-8129-6618-X.
  7. ↑ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; ngeo नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  8. ↑ "BBC - Religion & Ethics - Eid el Adha". Retrieved दिसम्बर 2007, December 30, 2012. Archivedon 14 अप्रैल 2013 at archive.
इस्लाम धर्म के त्यौहार
ईदईद उल-फ़ित्र • ईद उल-अज़हा
स्मरण दिवसमुहर्रम • आशूरा • मिलाद-उन-नबी • अरबईन
पवित्र रातेंशब-ए-बारात • शब-ए-क़द्र • शब-ए-मेराज
संबंधितरमज़ान • इस्लाम • हिजरी कैलेंडर