बिस्मिल
साँचा:About भारतीय क्रान्तिकारी बिस्मिल के बारे में जानने के लिये कृपया रामप्रसाद 'बिस्मिल' देखें। साँचा:Infobox settlement
बिस्मिल (तुर्क: Bismil) तुर्की के दियारबाकिर राज्य का एक जिला है। 2012 की जनगणना के मुताबिक इसकी कुल जनसंख्या (ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को मिलाकर)1,11,746 है।[१][२] यहाँ के अधिकांश निवासी कुर्द लोग हैं।[३] इस जिले के मुख्यालय का नाम भी बिस्मिल के ही नाम पर रखा गया है। ठीक उसी तरह जैसे भारत में शाहजहाँपुर जिला व उसके मुख्यालय दोनों का ही नाम शाहजहाँपुर है। बिस्मिल शहर की जनसंख्या 60,150 है। इस शहर के मेयर केमिले एमिनोग्लू हैं जो पीस एण्ड डिमोक्रेसी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।
संक्षिप्त इतिहास सम्पादित करें
सन् 1936 में कोन्या से भारी संख्या में तुर्की भागकर आये विस्थापित कुर्द लोगों को बसाने के लिये इस जिले को बनाया गया था।
भौगोलिक जानकारी सम्पादित करें
तुर्की के दक्षिणी-पूर्वी आनातोलिया क्षेत्र के दियारबाकिर प्रान्त के पूर्व में स्थित इस जिले का क्षेत्रफल 1,737.28 वर्ग किलोमीटर (670.77 वर्ग मील)[१] है। भौगोलिक दृष्टि से यह समुद्र तल से 550 मीटर की ऊँचाई पर अवस्थित है।
बिस्मिल जिले का मुख्यालय अपने खूबसूरत पार्कों के लिये भी जाना जाता है।