Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
माकेमाके (बौना ग्रह) - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

माकेमाके (बौना ग्रह)

भारतपीडिया से
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित १३:४४, २ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
माकेमाके का काल्पनिक चित्रण
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
हबल अंतरिक्ष दूरबीन से ली गई माकेमाके की तस्वीर

माकेमाके हमारे सौर मण्डल के काइपर घेरे में स्थित एक बौना ग्रह है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा रखा गया इसका औपचारिक नाम "१३६४७२ माकेमाके" है। यह हमारे सौर मण्डल का तीसरा सब से बड़ा बौना ग्रह है और इसका औसत व्यास (डायामीटर) १,३६० से १,४८० किमी के आसपास अनुमानित है, यानि यम (प्लूटो) का लगभग तीन-चौथाई। माकेमाके का कोई ज्ञात उपग्रह नहीं, जो काइपर घेरे की बड़ी वस्तुओं में असामान्य बात है। इसकी खोज २००५ में हुई थी।

कक्षा और परिक्रमा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

माकेमाके सूरज से लगभग ५२ खगोलीय इकाईयों (यानि ७.८ अरब किमी) की दूरी पर है। इसकी परिक्रमा कक्षा सौर मण्डल के चपटे चक्र से २९ डिग्री के कोण (ऐंगल) पर है। इसे सूरज की एक परिक्रमा पूरा करने में लगभग ३०१ वर्ष लग जाते हैं।

रूप-रंग[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

माकेमाके पर बहुत ही ठण्ड है और इसका औसत तापमान -२३२ °सेंटीग्रेड (या ३० कैल्विन) के आसपास है, जिस वजह से इसकी सतह पर मीथेन, इथेन और शायद नाइट्रोजन गैसों की जमी हुई बर्फ़ की मोटी तह है। इसी बर्फ़ीली सतह की वजह से माकेमाके का एल्बीडो (सफ़ेदपन या चमकीलापन) ०.८ है, जो काफ़ी अधिक माना जाता है। इन जमी हुई गैसों की वजह से यह भी सम्भावना है के जब माकेमाके परिक्रमा करता हुआ सूरज के थोड़ा पास आ जाता है तो यह सीमित मात्रा में उबलकर माकेमाके पर एक पतला वायुमंडल बना देती हैं। लेकिन जैसे ही माकेमाके सूरज से दूर होता है तो सम्भावना अधिक है के यह वायुमंडल जमकर बर्फ़ की तरह सतह पर गिर जाता है और फिर सतह के ऊपर सिर्फ़ खुले अंतरिक्ष का व्योम ही होता है।

उपग्रह[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

माकेमाके का कोई भी ज्ञात उपग्रह नहीं है।

नाम का स्रोत[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

माकेमाके पोलीनेशिया क्षेत्र के ईस्टर द्वीप के धर्म में एक देवता थे जिनको मानवजाति की सृष्टि करने का श्रेय दिया जाता था। इस बौने ग्रह का नाम उन्ही पर रखा गया है। अंग्रेज़ी में माकेमाके को "Makemake" लिखा जाता है।

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:सौरमण्डल