सामग्री पर जाएँ

रामविलास पासवान

भारतपीडिया से
imported>Nitesh003 द्वारा परिवर्तित १५:२६, २० अप्रैल २०२१ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:Infobox Indian politician

रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।[] वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे।[] वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 9 बार लोकसभा सांसद तथा 2 बार राज्यसभा सांसद रहे।

व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

पासवान जी का जन्म बिहार के खगरिया जिले के शाहरबन्नी गाँव में हुआ। वह एक अनुसूचित जाति परिवार में पैदा हुये थे। उन्होंने 1960 के दशक में राजकुमारी देवी से शादी की। 2014 में उन्होंने खुलासा किया कि लोकसभा नामांकन पत्रों को चुनौती देने के बाद उन्होंने 1981 में उन्हें तलाक दे दिया था। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी से उषा और आशा दो बेटियां हैं।[] 1983 में, अमृतसर से एक एयरहोस्टेस और पंजाबी हिन्दू रीना शर्मा से विवाह किया। उनके पास एक बेटा और बेटी है। उनके बेटे चिराग पासवान एक अभिनेता से बने राजनेता हैं।

राजनीतिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

श्री पासवान जी पिछले 32 वर्षों में 11 चुनाव लड़ चुके हैं और उनमें से नौ जीत चुके हैं. इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन इस बार सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने मोदी सरकार में एक बार फिर से उपभोक्ता मामलात मंत्री पद की शपथ ली। श्री पासवान जी के पास छः प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी है।[]

  1. वी.पी.सिंह
  2. एचडी देवेगौड़ा
  3. इंद्र कुमार गुजराल
  4. अटल बिहारी वाजपेयी
  5. मनमोहन सिंह
  6. नरेन्द्र मोदी

मृत्यु[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में निधन हो गया।[]इनके पुत्र युवा बिहारी चिराग पासवान ने इनके श्राद्ध में अपना सर मुंडवाकर इन्हे याद किया।[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. "पासवान ने इस्तीफ़ा दिया".[१]Retrieved 2 अगस्त 2018.
  2. "BBC EXCLUSIVE".[२]Retrieved 16 सितंबर 2018.
  3. "Will fight against dad in Lok Sabha polls: Ram Vilas daughter".[३]Retrieved 14 सितंबर 2018.
  4. "रामविलास पासवानः कभी कहलाए मौसम वैज्ञानिक, कभी सूट-बूट वाले दलित नेता". BBC News हिंदी. [४]Retrieved 2020-10-11.
  5. "Ram Vilas Paswan: 'सदाबहार' रामविलास पासवान की 10 बातें, जिन्होंने 6 प्रधानमंत्रियों के साथ किया काम".Navbharat Times'.[५]Retrieved 2020-10-09.
  6. "BJP following 'coalition dharma' by attacking me: Chirag Paswan".https://www.livemint.com'.[६]Retrieved 2021-04-20.

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:भारत-राजनीतिज्ञ-आधार