रामविलास पासवान

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Infobox Indian politician

रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।[१] वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे।[२] वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 9 बार लोकसभा सांसद तथा 2 बार राज्यसभा सांसद रहे।

व्यक्तिगत जीवन

पासवान जी का जन्म बिहार के खगरिया जिले के शाहरबन्नी गाँव में हुआ। वह एक अनुसूचित जाति परिवार में पैदा हुये थे। उन्होंने 1960 के दशक में राजकुमारी देवी से शादी की। 2014 में उन्होंने खुलासा किया कि लोकसभा नामांकन पत्रों को चुनौती देने के बाद उन्होंने 1981 में उन्हें तलाक दे दिया था। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी से उषा और आशा दो बेटियां हैं।[३] 1983 में, अमृतसर से एक एयरहोस्टेस और पंजाबी हिन्दू रीना शर्मा से विवाह किया। उनके पास एक बेटा और बेटी है। उनके बेटे चिराग पासवान एक अभिनेता से बने राजनेता हैं।

राजनीतिक जीवन

श्री पासवान जी पिछले 32 वर्षों में 11 चुनाव लड़ चुके हैं और उनमें से नौ जीत चुके हैं. इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन इस बार सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने मोदी सरकार में एक बार फिर से उपभोक्ता मामलात मंत्री पद की शपथ ली। श्री पासवान जी के पास छः प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी है।[४]

  1. वी.पी.सिंह
  2. एचडी देवेगौड़ा
  3. इंद्र कुमार गुजराल
  4. अटल बिहारी वाजपेयी
  5. मनमोहन सिंह
  6. नरेन्द्र मोदी

मृत्यु

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में निधन हो गया।[५]इनके पुत्र युवा बिहारी चिराग पासवान ने इनके श्राद्ध में अपना सर मुंडवाकर इन्हे याद किया।[६]

सन्दर्भ

  1. "पासवान ने इस्तीफ़ा दिया". मूल से 3 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2018.
  2. "BBC EXCLUSIVE". मूल से 16 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितंबर 2018. पाठ "मोदी सरकार ऊंची जातियों के ख़िलाफ़, अब तो ये प्रचार हो रहा है: रामविलास पासवान" की उपेक्षा की गयी (मदद)
  3. "Will fight against dad in Lok Sabha polls: Ram Vilas daughter". मूल से 15 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2018.
  4. "रामविलास पासवानः कभी कहलाए मौसम वैज्ञानिक, कभी सूट-बूट वाले दलित नेता". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि 2020-10-11.
  5. "Ram Vilas Paswan: 'सदाबहार' रामविलास पासवान की 10 बातें, जिन्होंने 6 प्रधानमंत्रियों के साथ किया काम". Navbharat Times. अभिगमन तिथि 2020-10-09.
  6. "BJP following 'coalition dharma' by attacking me: Chirag Paswan". https://www.livemint.com (English में). अभिगमन तिथि 2021-04-20. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:भारत-राजनीतिज्ञ-आधार