माली
![]() | |
| मूल नाम | माली गणराज्य |
|---|---|
| आदर्श वाक्य | "Un peuple, un but, une foi" "एक जनता, एक लक्ष्य, एक आस्था" |
| राष्ट्रगान | Le Mali "माली" |
| राजधानी | बमाको |
| सबसे बड़ा शहर | बमाको |
| राजभाषा | फ्रांसीसी |
| क्षेत्रीय भाषा]] | बाम्बारा |
| नागरिक नाम | मालियन |
| शासन प्रणाली | अर्द्ध-अध्यक्षीय गणराज्य |
| राष्ट्रपति | इब्राहिम बॉबकार |
| प्रधानमंत्री | मोडिबो सिडीबी |
| क्षेत्रफल | 1,240,192 वर्ग किमी(क्रम 24 bex) जल: 1.6% |
| जनसंख्या | 13,010,000(साँचा:Population estimate year) घनत्व: 10.5 प्रति वर्ग किमी |
| सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) | $15.084 बिलियन(2008) प्रति व्यक्ति: $1,129 |
| स्वतंत्रता | फ्रांस से घोषणा
|
| मानव विकास सूचकांक | 0.407(2013) |
| मुद्रा | वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक |
| समय क्षेत्र | GMT |
| दूरभाष कोड | 223 |
| इंटरनेट डोमेन | .ml |
| निर्देशांक | 12° 39′ N 8° 0′ W |
माली, आधिकारिक तौर पर माली गणराज्य (फ्रांसीसी: République du Mali), पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। अफ़्रीका के सातवें सबसे बड़े देश माली की सीमा उत्तर में अल्जीरिया, पूर्व में नाइजर, दक्षिण में बुर्किना फ़ासो और कोड द आइवोर, दक्षिण-पश्चिम में गिनी और पश्चिम में सेनेगल और मारितुआना से मिलती है। 12,40,000 वर्ग कि॰मी॰ से कुछ बड़े इस देश की जनसंख्या करीबन 1,30,00,000 है। इसकी राजधानी बमाको है।
आठ क्षेत्रों में बंटे माली की उत्तरी सीमा सहारा के मध्य तक जाती है, वहीं देश की दक्षिणी क्षेत्र, जहाँ अधिकांश आबादी निवास करती है, की विशेषता नाइजर और सेनेगल नदी है। देश की अर्थव्यवस्था खेती और मत्स्य पालन पर निर्भर है। माली के कुछ प्राकृतिक संसाधनों में सोना, यूरेनियम और नमक शामिल है। माली दुनिया के सबसे निर्धनतम देशों में शुमार किया जाता है।
आज का माली कभी ट्राँस-सहारा व्यापार पर नियंत्रण रखने वाले तीन साम्राज्यों, घाना साम्राज्य, माली साम्राज्य (जिससे माली नाम लिया गया है) और सोनघाई साम्राज्य का एक हिस्सा था। 1800 के अंत में यह फ्रांसीसी नियंत्रण में आ गया और फ्रांसीसी सूडान का एक हिस्सा बन गया। 1959 में माली से सेनेगल से माली संघ के नाम से स्वतंत्र हो गया। एक साल बाद माली संघ स्वतंत्र राष्ट्र माली बन गया। एक दलीय शासन के लंबे दौर के बाद 1991 में हुए तख्तापलट के बाद गणतंत्र और बहु-दलीय राज्य के रूप में नए संविधान और सत्ता का गठन किया गया। देश की तकरीबन आधी आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा, 1.25 अमेरिकी डालर से प्रतिदिन कम आमदनी, पर गुजर-बसर करती है।
तस्वीरें
-
अबूबकर सोई स्थानीय गाइड
-
बांदीगरा एस्पारमेंट में, माली
| अफ़्रीका | |
|---|---|
| मूल | अफ़्रीका • अफ्रीकी संघ |
| देश | अंगोला • इरित्रिया • एस्वातीनी • कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य • गाम्बिया • ज़ाम्बिया • ज़िम्बाब्वे • तंज़ानिया • नामीबिया • बुरुण्डी • बुर्किना फासो • बोत्सवाना • मध्य अफ़्रीकी गणराज्य • मेडागास्कर • लिसूतू • साओ तोमे और प्रिन्सिपी • सेशेल्स |


