सामग्री पर जाएँ

मलावी

भारतपीडिया से
Bharatwiki Socrates (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ००:३२, २६ नवम्बर २०२६ का अवतरण (आंतरिक कड़ियाँ जोड़ी गईं)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
मलावी

मूल नाममलावी गणराज्य
आदर्श वाक्यएकता और स्वतंत्रता
राष्ट्रगानMulungu dalitsa Malaŵi (चिचेवा)
"हे भगवान, हमारे मलावी को आशीष दो"
राजधानीलिलोंग्वे
सबसे बड़ा शहरब्लांतायरे
राजभाषाअंग्रेजी
नागरिक नाममलावियाई
शासन प्रणालीबहु-दलीय लोकतंत्र
राष्ट्रपतिपीटर मुथारिका
उप-राष्ट्रपतिजोस बांदा
क्षेत्रफल118,484 वर्ग किमी(क्रम 99 वां)
जल: 20.6%%
जनसंख्या15,263,000(2009)
घनत्व: 128.8 प्रति वर्ग किमी
सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति)$11.412 बिलियन(2008)
प्रति व्यक्ति: $835
स्वतंत्रतायूके से
स्वतंत्रता की घोषणा
6 जुलाई 1964
मानव विकास सूचकांक0.414(2013)
मुद्राक्वाचा (D)
समय क्षेत्रसीएटी
दूरभाष कोड+265
इंटरनेट डोमेन.mw
निर्देशांक13° 57′ S 33° 42′ E

मलावी गणराज्य दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है। इसे पूर्व में 'न्यासालैंड' (Nyasaland) कहा जाता था। यह अफ्रीका की तृतीय सबसे बड़ी झील मलावी (निऐसा) के दक्षिणी तथा पश्चिमी किनारे के साथ साथ जैंबीजी नदी तक फैला हुआ है। इसकी संपूर्ण लंबाई २,५०० मील तथा चौड़ाई ५० से १३० मील है। संपूर्ण राष्ट्र तीन प्रांतों में विभक्त है। इसके उत्तरपश्चिम में तंजानिया और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में मोजाम्बिक स्थित है। मलावी झील इस देश की सीमा तंजानिया और मोजाम्बिक से निर्धारित करती है। देश का कुल क्षेत्रफल 118,000 वर्ग किमी है, जहां 13,900,000 से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इसकी राजधानी लिलोंग्वा और सबसे बड़ा शहर ब्लांतायर है। मलावी नाम क्षेत्र में रहने वाले न्यांजा लोगों के पुराने नाम 'मारावी' से पड़ा है। अंग्रेज़ी प्रमुख भाषा है परंतु निएंजा भाषा उन्नति कर रही है।

मलावी दुनिया के सबसे निर्धन और सबसे सघन बसे देशों में शुमार किया जाता है। अर्थव्यवस्था ग्रामीण इलाकों में रहने वाली जनता के सहारे कृषि पर पूरी तरह से निर्भर है। मलावी सरकार विकास के लिए बहुत हद तक बाहरी मदद पर निर्भर है, हालांकि वर्ष 2000 के बाद से इस पर कमी आई है। मलावी सरकार के सामने अर्थव्यवस्था के विकास, शिक्षा में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और आर्थिक रूप से सक्षम बनने जैसी कई समस्याएं खड़ी हैं। वर्ष 2005 के बाद से इन बिन्दुओं की ओर ध्यान देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके परिणाम भी नजर आने लगे हैं।

मलावी की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। चीनी तथा गेहूँ को छोड़कर अन्य सभी खाद्यानों का उत्पादन यहाँ होता है। तंबाकू यहाँ की प्रधान कृषि उपज है। इसके साथ ही चाय, कपास आदि भी न्यूनाधिक मात्रा में पैदा की जाती है। सन् १९६४ में स्वतंत्रताप्राप्ति के बाद से कृषि की उन्नति पर काफी जोर दिया जा रहा है, परंतु संपूर्ण राष्ट्र के पहाड़ी एवं पठारी होने के कारण कृषियोग्य भूमि की कमी है। यहाँ के पर्वतों की ऊँचाई १,५०० फुट एवं १०,००० फुट के मध्य है। यहाँ से निर्यात की जानेवाली सामग्री में तंबाकू एवं कपास का स्थान प्रथम है।

संपूर्ण राष्ट्र एक रेलमार्ग द्वारा विभक्त है। इस रेलमार्ग के अलावा यहाँ पर्याप्त पक्की सड़कें भी हैं। हवाई मार्ग की भी सेवाएँ अफ्रीका के विभिन्न भागों में सुलभ हैं। मलावी राज्य के प्रमुखों की सूची

तस्वीरें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]