Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ - भारतपीडिया

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

साँचा:For

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं।

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है)

जन्मभूमि सम्पादित करें

भाषावैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि ताइवान पर बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं में सब से अधिक विविधता है। यह अक्सर किसी भाषा की गृहभूमि होने का संकेत होता है इसलिए भाषावैज्ञानिकों का मनना है कि आदि-ऑस्ट्रोनीशियाई पूर्वज भाषा यहीं जन्मी और फिर यहाँ से यह भाषा-परिवार फैलने लगा। इस विचार के अनुसार आदि-ऑस्ट्रोनीशियाई संस्कृति सबसे पहले ताइवान में आज से ५,५०० वर्ष पूर्व पनपी थी। कुछ भाषावैज्ञानिक इस विचारधारा से असहमत हैं और उन्होने आनुवंशिक (जेनेटिक) मातृवंश समूहों के आधार पर यह सम्भावना जतलाई है कि प्राचीनतम ऑस्ट्रोनीशियाई संस्कृति वास्तव में १३,०००-१७,००० वर्ष पूर्व सुलावेसी द्वीप के पास कहीं जन्मी थी और पिछले हिमयुग के अंत होने पर समुद्र के उठने से पैदा हुई सामाजिक अस्थिरता की वजह से अपनी मातृभूमि से बाहर फैलनी आरम्भ हो गई।[]

इन्हें भी देखें सम्पादित करें

बाहरी कड़ियाँ सम्पादित करें

सन्दर्भ सम्पादित करें

  1. Culture Evolves, Robert A. Hinde, Christopher B. Stringer, Kevin N. Laland, pp. 279, Oxford University Press, 2012, ISBN 978-0-19-960896-6, ... two major hypothesis ... ancestral Austronesian society developed in Taiwan around 5500 years ago ... second hypothesis ... mitochondrial DNA lineages suggest that Austronesian society developed around 13000-17000 years ago ... Wallacean region around Sulawesi and the Moluccas ...