सामग्री पर जाएँ

अजीता राजी

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति अजीता राजी (अँग्रेजी:Azita Raji, जन्म: 29 सितंबर 1961), भारतीय मूल की स्वीडन में अमेरिकी राजदूत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 23 अक्टूबर 2014 को इस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक को स्वीडन में अमेरिकी राजदूत के तौर पर नामित किया था। इसके पूर्व वे कोलम्बिया बिजनेस स्कूल के सोशल एंटरप्राइज प्रोग्राम के एडवाइजरी बोर्ड की सदस्या रह चुकी हैं। वे बहुत सारी संस्थाओं से जुड़ी हैं और पेशे से एक चार्टर्ड फाइनें‍शियल एनालिस्ट हैं और कई बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं। वर्ष 2012 में ओबामा के लिए नेशनल फाइनेंस वाइस चेयर थीं। राजी तेहरान, ईरान में पैदा हुई थी। प्रारंभिक शिक्षा के पश्चात वे लुसाने, स्विटजरलैंड आगे की पढ़ाई के लिए चली गयी। उसके बाद 17 साल की उम्र में संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में बर्नार्ड कॉलेज में दाखिल हुई, जहां उन्होने 1983 में फ्रेंच और वास्तुकला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में वाणिज्य में एमबीए करने के लिए वे कोलंबिया लौट आई, जहां उन्होने 1991 में एमबीए की उपाधि प्राप्त की। उन्होने जनवरी 1988 में अमेरिकी नागरिकता ले ली और वहीं बस गयी।[][]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (13 सितम्बर 2013)."अजीता राजी व्हाइट हाउस फेलोशिप कमीशन में".वेबदुनिया हिन्दी'.[१]साँचा:Dead link
  2. (27 अक्तूवर 2014)."Azita Raji, the likely next US ambassador to Sweden is not Indian American. She is Iranian American. But does she care?".अमेरिकी बाज़ार ऑनलाइन'.[२]