उत्पाद
उत्पाद वह वस्तु या सेवा होती है जिसे किसी व्यक्ति, संस्था या कंपनी द्वारा ग्राहियों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया या प्रदान किया जाता है। यह भौतिक वस्तुओं जैसे रोज़मर्रा के सामान, मशीनें, उपकरण के रूप में हो सकती है या अल्पकालिक सेवाओं जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सदस्यता, वित्तीय परामर्श, शिक्षा सेवाएं आदि के रूप में भी होती है।[१]
परिभाषा और प्रकार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
फिलिप कोटलर के अनुसार, "उत्पाद वह कुछ भी है जो किसी बाज़ार को ध्यान आकर्षित करने, प्राप्त करने, उपयोग करने या उपभोग करने के लिए दिया जा सकता है और जो किसी आवश्यकता या इच्छा को पूरा कर सके। इसमें वस्तुएँ, सेवाएँ, व्यक्ति, स्थान, संगठन और विचार शामिल हैं।"[१] वस्तुएँ मूर्त होती हैं — उन्हें देखा और छुआ जा सकता है — जबकि सेवाएँ अमूर्त क्रियाएँ होती हैं जो किसी की आवश्यकता पूरी करती हैं।[१]
उत्पाद जीवन चक्र[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
हर उत्पाद बाज़ार में अपने जन्म से लेकर हटने तक चार चरणों से गुज़रता है — परिचय, वृद्धि, परिपक्वता और पतन।[२] परिचय चरण में उत्पाद पहली बार ग्राहकों के सामने आता है; वृद्धि चरण में बिक्री तेज़ी से बढ़ती है; परिपक्वता चरण सबसे लाभदायक होता है, क्योंकि उत्पादन और विपणन की लागत घट जाती है; और पतन चरण में बिक्री गिरने लगती है।[२]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ १.० १.१ १.२ "Product Life Cycle". e-PG Pathshala (INFLIBNET). Retrieved 21 नवंबर 2026.
- ↑ २.० २.१ "Product Life Cycle Explained: Stage and Examples". Investopedia. Retrieved 21 नवंबर 2026.