एस्किमो-ऐलियूत भाषाएँ

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Infobox language family एस्किमो-ऐलियूत भाषाएँ (Eskimo–Aleut languages) या एस्कैलियूत भाषाएँ (Eskaleut languages) या इनुइत-यूपिक-उनंगान (Inuit-Yupik-Unangan languages) अलास्का, उत्तरी कनाडा (नूनावूत व इनुविऐलियूत क्षेत्र), नूनाविक, नूनात्सियावूत, ग्रीनलैण्ड और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के पूर्वोत्तरी छोर पर स्थित चुकची प्रायद्वीप में बोली जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। एस्किमो-ऐलियूत भाषा-परिवार दो भागों में विभाजित है: एस्किमो भाषाएँ और ऐलियूत भाषाएँ। ऐलियूत भाषाओं एक ही उपपरिवार माना जाता है और इसकी भाषाएँ ऐलियूत द्वीपसमूह और प्रिबिलोफ़ द्वीपों में बोली जाती हैं। एस्किमो भाषाएँ आगे दो उपपरिवारों में विभाजित हैं: यूपिक भाषाएँ (पश्चिमी व दक्षिणपश्चिमी अलास्का तथा पूर्वतम साइबेरिया) और इनुइत भाषाएँ (उत्तरी अलास्का, कनाडा और ग्रीनलैण्ड)।[१][२][३]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Kaplan, Lawrence (1984). McGary, Jane, ed. Inupiaq and the Schools - A Handbook for Teachers. Alaska Native Language Center, University of Alaska Fairbanks.
  2. Conference on Eskimo Linguistics, and Eric P. Hamp. 1976. Papers on Eskimo and Aleut Linguistics. Chicago: Chicago Linguistic Society.
  3. Holst, Jan Henrik 2005. Einführung in die eskimo-aleutischen Sprachen. Hamburg: Buske.