सामग्री पर जाएँ

कमलेश शर्मा

भारतपीडिया से

कमलेश शर्मा (जन्म ३० सितंबर १९४१) लंदन स्थित राष्ट्रमण्डल मुख्यालय में महासचिव[] हैं। श्री शर्मा की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज एवं कैम्ब्रिज के किंग्स कॉलेज में हुई है।[] श्री शर्मा १९६५ से २००१ तक भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और २००४ में सेवानिवृति से पहले इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि की भूमिका भी निभाई है। २००२ से २००४ वे पूर्वी तिमोर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि भी थे। २००४ मे उनकी नियुक्ति ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में हुई।[]

राष्ट्रमंडल सचिव के रूप में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

श्री शर्मा का चयन की घोषणा राष्ट्रमंडल महासचिव माइकल फ्रेंडो, जो माल्टा के विदेश मंत्री थे, २००७ में कंपाला (युगांडा) में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में की थी।[] उन्होंने न्यूजीलैंड के डॉन मैकिनन से अपना पदभार १ अप्रैल २००८ को संभाला[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (४ अगस्त १९९७). "New Permanent Representative of India Presents Credentials". '. [१]
  2. "कमलेश शर्मा, भारतीय उच्चायुक्त".जज बिजनेस स्कूल, कैम्ब्रिज.[२]
  3. (2007-06-07). "India to field Kamalesh Sharma for C'wealth job". '. [३]
  4. (2007-11-24). "Kamlesh Sharma for C'wealth top job". '. [४]
  5. (2007-11-24). "Indian diplomat to be new head of Commonwealth". '. [५]साँचा:Dead link


साँचा:जीवनचरित-आधार