कम्प्यूटर और हिन्दी

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

भारत में कंप्यूटरों का प्रयोग अभी एक सीमित वर्ग ही कर पाता है। विशेष रूप से हिंदी में कंप्यूटर का प्रयोग काफ़ी सीमित है। इसका सही लाभ तब होगा जब इसका प्रयोग देश के कोने-कोने तक पहुँच जायेगा। इस संदर्भ में कई लोग और कई कम्पनियाँ काम कर रही हैं। हिन्दी में विकिपीडिया इस तरफ उठा हुआ एक अभूतपूर्व कदम है। इससे वह सारी जानकारी आम लोगो तक पहुँच सकेगी जो अन्य किसी साधन से दुर्लभ है। कंप्यूटरों का प्रयोग आम लोग तब शुरू करेंगे जब इसमें लिखी हुई जानकारी उनकी अपनी भाषा में हो। जितने ज़्यादा लोग इंटरनेट पर ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी हिन्दी और अन्य प्रचलित भाषाओं में लिखेंगे उतनी ही जल्दी यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।

देवनागरी वर्णों का कूटन (कोडिंग)

साँचा:मुख्य

कम्प्यूटर पर देवनागरी लेखन

हिन्दी कीबोर्ड

साँचा:Main

मानक - भारत सरकार के Indic layout के आधार पर

प्रचलित - Phonetic Layout, Remington Typewriter Layout, etc.

सरल - देवनागरी के वर्गीकरण के आधार पर

कंप्यूटर पर हिन्दी में टाइप करना बहुत ही आसान है।

इसके लिये आपको माइक्रोसॉफ्ट की वैबसाइट से इंडिक आईएमई डाउनलोड करना एक विकल्प है। अधिक जानकारी के लिये इस कड़ी पर जायें - इंडिक आईएमई द्वारा हिन्दी टाइपिंग की विधि

ऐसा करने के बाद आप अपने कंप्यूटर पर बिना कोई नया फॉन्ट इंस्टॉल किये हिन्दी में आसानी से टाइप करना शुरू कर सकते है

ऑपरेटिंग सिस्टम के स्तर पर

Windows XP Professional में ऑपरेटिंग सिस्टम में ही बहुभाषी सपोर्ट अंतर्निमित है। Windows XP की सहायता से आप कई भाषाओं में डेटा देख सकते हैं, उसे प्रविष्ट और संपादित कर सकते हैं, लेकिन बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक (MUI) और Windows XP Professional के अंग्रेज़ी संस्करण के ऐड-ऑन इन्स्टॉल करके आप केवल मीनू और संवाद बॉक्स में प्रयुक्‍त भाषा को ही बदल सकते हैं।

Windows XP की सहायता से आप कई भाषाओं में ई-मेल और वेबपेज भेजने के अलावा, दस्तावेज़ का प्रदर्शन, प्रविष्टि, संपादन और मुद्रण भी कर सकते हैं। आप Windows XP के अंतर्गत क्षेत्रीय विकल्पों में फ़ॉन्ट, कुंजीपटल लेआउट, सॉर्ट ऑर्डर, दिनांक फ़ॉर्मेट और प्रविष्टि के तरीकों को निर्दिष्ट कर सकते हैं। Windows XP लोक संस्करण नाम से प्रचलित अंग्रेज़ी सहित अलग-अलग 24 भाषाओं में उपलब्ध है।

Windows द्वारा बहुभाषी कंप्यूटिंग के लिए अपनाई गई प्रौद्योगिकी युनिकोड है। यदि सपोर्ट की गई किसी भाषा में आपका अनुप्रयोग यूनिकोड अनुप्रयोग है तो वह अंग्रेज़ी और Windows XP के लोक संस्करण – दोनों पर ही चलेगा.आप उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस की भाषाओं में परस्पर तभी स्विच कर सकते हैं, जब आपने बहुभाषी उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस पैक (MUI) इन्स्टॉल कर लिया हो।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिक आईएमई के लाभ

साँचा:Main अपने कंप्यूटर पर इंडिक आईएमई इंस्टॉल करने के बाद आप लगभग वे सब काम हिन्दी में कर सकते है जो अंग्रेज़ी में कर सकते है। मसलन आप

  • आउटलुक, जीमेल, याहू, रीडिफ से ईमेल भेज सकते है।
  • वर्ड, ऐक्सेल, पावर पॉइंट, नोटपैड, सरीखे किसी भी सॉफ्टवेयर में लिख सकते है।
  • गूगल, याहू इत्यादि इंटरनेट सर्च इंजन द्वारा इंटरनेट सर्च कर सकते हैं।
  • किसी भी ब्लॉगिंग सेवा पर हिन्दी में ब्लॉग लिख सकते है।

ईमेल

साँचा:Main हिन्दी मे ईमेल लिखना आज कल बहुत ही असान हो गया है। एक बार आपके कम्प्यूटर में आईट्रांस चालू हो जाता है फिर आप किसी भी साधारण ईमेल सॉफ्टवेयर से हिन्दी में ईमेल लिख सकते हैं। जैसे माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, जीमेल, याहू इत्यादि।

हिन्दी मे वेबपेज

हिन्दी में इंटरनेट पर आसानी से वेबपेज बनाने के लिये आजकल कई मुफ्त टूल उपलब्ध हैं।

हिन्दी से सम्बन्धित कम्प्यूटर प्रोग्राम

साँचा:मुख्य

इन्हें भी देखें

हिंदी के विकास की जरूरत बनी कंप्यूटर साक्षरता साँचा:Webarchive

कम्प्यूटर पर हिन्दी लिखने के लिये

ऑफलाइन (डाउनलोडेबल) प्रयोग होने वाले टाइपराइटर

ऑनलाइन प्रयोग होने वाले टाइपराइटर

साँचा:हिन्दी कम्प्यूटिंग