सामग्री पर जाएँ

काजल अग्रवाल

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति काजल अग्रवाल (जन्म: 19 जून, 1985) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है, जों अधिकतर तेलगू फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। वे तमिल और हिन्दी सिनेमा में भी पदार्पण कर चुकी हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत एक हिन्दी फिल्म क्यूँ! हो गया ना... से शुरू की। जिसमें इन्होंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म 11 अगस्त 2004 को प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद ही यह तेलुगू फिल्मों में भी काम करने लगीं।

सफर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अभिनय की शुरुआत (2004 - 08)[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

काजल ने पहली बार अभिनय वर्ष 2004 में क्यूँ! हो गया ना... नामक एक हिन्दी फिल्म में दीया की बहन के रूप में एक छोटा सा किरदार निभाकर किया था। इस फिल्म में इनके साथ अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय भी थे। इसके बाद []अग्रवाल ने निर्देशक तेजा की फिल्म 'लक्ष्मी कलयाणम' के जरिए कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उसके बाद तमिल फिल्म निर्देशक भरतराजा के बोम्मलत्तम में अर्जुन सरजा के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म तय समय से काफी देर में 2008 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।

काजल ने पहली बार तेलुगू फिल्म में अभिनय 2007 में तेजा की फिल्म लक्ष्मी कल्याणम में कल्याण राम के साथ मुख्य किरदार के रूप में कार्य किया था। लेकिन यह फिल्म कमाई करने में असमर्थ रही। इसके अगले वर्ष में कृष्णा वाम्सि के द्वारा निर्देशित फिल्म चन्दामामा में यह दिखाई दी। यह फिल्म अच्छे समीक्षा के साथ ही इनका पहला सफल फिल्म बना। वर्ष 2008 में इनका पहला तमिल फिल्म भी प्रदर्शित हुआ था। जिसमें यह सह-कलाकार भरत के साथ दिखाई दी। इसी वर्ष इनके दो और तमिल फिल्म भी प्रदर्शित हुए थे। यह फिल्म वेंकट प्रभु के हास्य और रोमांच वाले थे, जिसमें सरोजा और बोम्मलत्तम है। यह दोनों ही फिल्म सफल रहे, लेकिन काजल के अभिनय के सफर को और आगे पहुँचाने में असफल रहे, क्योंकि दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार बहुत ही थोड़े समय के लिए था। इसके बाद प्रदर्शित हुए तेलुगू फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की लेकिन समीक्षा में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिला।


व्यापक सफलता (2009 - 12)[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

काजल जी के चार फिल्म 2009 में प्रदर्शित हुए थे। काजल जी ने इस वर्ष पहले तमिल भाषा के मोधि विलयडू नामक फिल्म में विनय राय के साथ किया, लेकिन यह फिल्म कमाई करने में बुरी तरह से विफल हो गया। उसके बाद इन्होंने एक बहुत बड़े लागत में बने तेलुगू भाषा के ऐतिहासिक नाट्य फिल्म मगधीरा में राम चरण तेजा के साथ काम किया।

तेलुगू फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए इन्हें नामित किया गया था।[][] मगधीरा अधिक कमाई करने में पूरी तरह से सफल हुआ। इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।[] यह तेलुगू भाषा का अब तक का सबसे अधिक कमाई करने वाले फिल्मों में सबसे ऊपर आ गया।[][][] इस फिल्म की सफलता ने काजल को तेलुगू सिनेमा के मुख्य कलाकारों के स्थान पर पहुँचा दिया। यह फिल्म तमिल भाषा में मावीरन नाम से 2011 में प्रदर्शित हुआ और यह भी कमाई करने में सफल रहा।[] इसे भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिला।[][१०]

हाल ही में (2013 - वर्तमान)[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

15 जनवरी 2016 को फिल्मफेयर पुरस्कार के दौरान

2013 में काजल ने राम चरण तेजा के साथ और फिल्म में काम करना शुरू किया।[११] इसके प्रदर्शन के बाद इसे काफी अच्छे प्रतिक्रिया मिले और ये कमाई करने में भी सफल रहा।[१२] इसके बाद काजल ने एक हिन्दी फिल्म स्पेशल 26 में काम करना शुरू किया। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।[१३] ये फिल्म भी कमाई करने में सफल रहा। इसके बाद काजल ने श्रीणु वैट्ला के फिल्म "बादशाह" में काम किया। ये फिल्म में कमाई करने में सफल रहा।[१४] यह 2013 में एक और फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म को बहुत लोगों ने नापसंद किया।[१५]

पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

प्रमुख फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साल फ़िल्म किरदार भाषा टिप्पणी
2004 क्यूँ! हो गया ना... दीया की बहन हिन्दी
2007 लक्ष्मी कल्याणम् लक्ष्मी तेलुगू
2007 चन्दामामा महालक्ष्मी तेलुगू
2008 पौरुडु सम्युक्था तेलुगू
2008 पझनी दीप्ति तमिल
2008 आटादिस्ता सुनन्दा तेलुगू
2008 सरोजा पूजा तमिल
2008 बोम्मलत्तम अनीता तमिल
2010 मोधी विलयडु ईश्वरी तमिल
2010 मगधीरा युवरानी मित्रविन्दा तेलुगू
2009 गणेश जस्ट गणेश दिव्या तेलुगू
2009 आर्या 2 गीतांजलि तेलुगू
2010 ओम शान्ति मेघना तेलुगू
2010 डार्लिंग नंदिनी तेलुगू फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित
2010 नान महान अल्ला प्रिया सुधरसन तमिल
2010 ब्रिन्दावनम भूमि तेलुगू
2011 मिस्टर परफेक्ट प्रिया तेलुगू फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित
2011 वीरा (2011) चित्ती तेलुगू
2010 सिंघम काव्या भोसले हिन्दी
2011 ढाबा रिया तेलुगू
2012 बिजनेसमैन चित्रा तेलुगू
2012 मात्तरान अंजलि तमिल
2012 थुप्पाक्की निशा तमिल
2012 सरोचारु संध्या तेलुगू
2013 नायक मधु तेलुगू
2013 स्पेशल 26 प्रिया हिन्दी
2013 बादशाह जानकी तेलुगू
2013 आल इन आल अझगु राजा चित्रा देवी प्रिया तमिल
2014 जिल्ला शान्ति तमिल
2014 यवडु दीप्ति तेलुगू विशेष उपस्थिति
2014 गोविंदुडु अंदरीवाडेले सत्या तेलुगू
2015 टेम्पर शानवी तेलुगू
2015 मारी श्रीदेवी तमिल
2015 पायुम पूली सौम्या तमिल
2015 साइज़ जीरो स्वयं तेलुगू विशेष उपस्थिति
2015 साइज़ जीरो तमिल विशेष उपस्थिति
2016 सरदार गब्बर सिंह आर्शी तेलुगू
2016 ब्रह्मोंत्सवम तेलुगू
तमिल
29 अप्रैल 2016 को प्रदर्शित
2016 दो लफ़्ज़ों की कहानी हिन्दी 10 जून 2016 को प्रदर्शित
2016 कवलई वेंडाम तमिल निर्माण में
2016 गरुड़ तमिल निर्माण में [१६]
2016 अनाम फिल्म तेलुगू निर्माण बाकी

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Imdb name

  1. "काजल".[१]
  2. "57th South Filmfare Awards Winners (Telugu) | Nominees | Other Details".Andhraspider.com.[२]
  3. "South Scope Cine Awards Winners (Telugu) | Nominees | Other Details".Andhraspider.com.[३]
  4. "Magadheera – a box office legend".idlebrain.[४]
  5. "'Magadheera' earns 175 successful days!".Indiaglitz.[५]
  6. "Magadheera, 100 not out!".रीडिफ.[६]
  7. (19 December 2009). "Tolly's bigger than Bolly". '. [७]
  8. (23 June 2011)."Ram Charan's Maaveeran rocks Tamil Nadu | Ram Charan Teja".Ramcharanteja.bizhat.com.[८]
  9. "Arya 2 is disappointing".रीडिफ.[९]
  10. "Review-Ganesh- Just Ganesh’ Review: Just Ok".[१०]Retrieved 30 मार्च 2016.
  11. (1 June 2012)."Ram Charan-VV Vinayak film is for both the mass and class audiences".IBNlive.[११]
  12. "Naayak n SVSC Reminding 1997 n 2000".cinejosh.com.[१२]
  13. "‘Special 26’ Box Office Collection: Akshay Starrer Beats ‘Khiladi 786’, ‘Rowdy Rathore’ at Domestic BO".ibtimes.com.[१३]
  14. "Baadshah Telugu movie review highlights". '. [१४]
  15. "Box office report".123telugu.com.[१५]
  16. "Garuda Goes on Floors Next Month"