गरेना फ्री फायर

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:स्रोतहीन साँचा:आधार साँचा:ज्ञानसन्दूक विडियो गेम

गरेना फ्री फायर (जिसे फ्री फायर बैटलग्राउंड या फ्री फायर के नाम से भी जाना जाता है) एक्शन-एडवेंचर बैटल रोयाल गेम है जो मोबाइल के लिए उपलब्ध है, जिसे 111dots Studio द्वारा विकसित किया गया है और गारिना द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह खेल 20 नवंबर, 2017 को बीटा-रिलीज़ किया गया था और 4 दिसंबर, 2017 को आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड और आईओएस के लिए जारी किया गया था इस मोबाइल गेम के 500 मिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। खेल में पचास से अधिक खिलाड़ी होते हैं, जो दूसरे खिलाड़ियों को मारने के लिए हथियारों और उपकरणों की तलाश में एक द्वीप पर पैराशूट से गिरते हैं। खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों को मारकर जीतना होता है। जो जीतता है उसे बुयाह (BOOYAH) दिया जाता है।

इस खेल में चार नक्शे होतें हैं। पहले का नाम बरमुडा (Bermuda), दूसरे का नाम परगेटारी (Purgatory) , तिसरा का नाम कलाहारी (Kalahari) होता हैं।[१] इस पर उतरकर हथियार खोजकर अन्य खिलाड़ियों को मारकर जीतना होता है।

फ्री फायर गेम के मालिक

फॉरेस्ट ली फ्री फायर के क्रिएटर गरेना के फाउंडर हैं और इस गेम को बनाने का आइडिया उन्हीं का था। नतीजतन, फॉरेस्ट ली खेल के मालिक है। फॉरेस्ट ली वर्तमान में अपनी कंपनी गरेना के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यरत हैं।

उपलब्धियाँ

ब्राजील में सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम गेराना फ्री फायर है। मई के आंकड़ों के अनुसार गेम में 450 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता और 50 मिलियन से अधिक दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। साथ ही, ऐप एनी के अनुसार, ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर को मिलाकर 2018 में फ्री फायर दुनिया का चौथा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला गेम था। 2019 में भी फ्री फायर ब्राजील में शीर्ष गेम था, मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं को देखते हुए और सबसे आकर्षक: उपयोगकर्ताओं को टिंडर, नेटफ्लिक्स और अन्य को पीछे छोड़कर $ 37 मिलियन डॉलर कमाई करने का अनुमान है। डेटा सेंसर टॉवर अनुसंधान से है।

कहानी

इस खेल के पीछे एक कहानी है कि-

"एफ-एफ" नामक एक रहस्यमय संगठन द्वारा अलग-अलग पृष्ठभूमि और वर्गों के लोगों के एक समूह को एक अलग द्वीप में लाया गया था। उन्हें कहा गया है कि केवल 1 ही इस द्वीप पर जीवित रह सकता है और दूसरों को मरने के लिए कहा गया था। उनमें से कुछ को एफ-एफ द्वारा अपहरण कर लिया गया था, उनमें से कुछ को एफ-एफ के इनाम के नाम पर से आकर्षित किया गया था एफ-एफ हर किसी को एक परीक्षक के रूप में मानते हैं, उन्हें सम्मोहित करते हैं और उन्हें आनुवंशिक रूप से संशोधित करते हैं। इन परीक्षकों ने अपनी अधिकांश यादों को खो दिया है और केवल कुछ टुकड़े रह गए हैं। हालांकि, ये महत्वपूर्ण नहीं हैं। उन सभी के लिए केवल एक ही लक्ष्य है: जीवित रहना![२]

तथ्य

फ्री फायर गेम के कुछ तथ्य

भारत में यह गेम बहुत अधिक प्रचलित हो रहा है। इसमें रिकार्ड स्तर तक खेलने वाले 11 साल के बालक प्रणव का कहना है कि गेम बहुत अच्छा है पर इसकी आदत से समय खराब होता है, साथ ही साथ मम्मी पापा की डाँट भी पड़ती है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ