चीनी भाषा
दिखावट

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese ; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है।
चीनी भाषा की बोलियाँ (विभाषाएँ)[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
चीनी भाषा वास्तव में एक भाषा न होकर, कई भिन्न बोलियों का वर्ग है, जिसमें सात मुख्य समूह हैं:
- गुआन (Guan, उत्तरी या मन्दारिन, 北方話/北方话 या 官話/官话) - ८५ करोड़ वक्ता
- वू (Wu 吳/吴, जिसमें शंघाई भी शामिल है) - लगभग ९ करोड़ वक्ता
- यू (Yue या Cantonese, 粵/粤) - लगभग ८ करोड़ वक्ता
- मीन (Min या Fujianese, जिसमें ताइवानवी शामिल है, 閩/闽) - लगभग ५ करोड़ वक्ता
- शिआंग (Xiang 湘) - लगभग ३.५ करोड़ वक्ता
- हाक्का (Hakka 客家 या 客) - लगभग ३.५ करोड़ वक्ता
- गान (Gan 贛/赣) - लगभग २ करोड़ वक्ता
चीनी लिपि[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- चीनी भाषा सीखिये - चाइना रेडियो इंटरनेशनल की प्रस्तुति Archived 27 जनवरी 2007 at Web Archive
- चीनी भाषा तथा लिपि (प्रयास)
- चीनी सीखिए - निम्नलिखित साधनों का प्रयोग चीनी सीखने के लिए करें साँचा:En
- Chinese Romanization Systems: IPA Transliteration
- Note on the Chinese Language and the several ways its sounds are written down in English
- चीनी-हिन्दी शब्दकोश Archived 19 अगस्त 2014 at Web Archive (हिन्दी निदेशालय)
- Chinese in Devanagari Archived 16 जून 2013 at Web Archive
- सर्वाधिक प्रयुक्त चीनी शब्द और वाक्यांशों के लिए हिन्दी शब्द