सामग्री पर जाएँ

ज़ाम्बिया

भारतपीडिया से
(जांबिया से अनुप्रेषित)
जाम्बिया

मूल नामजाम्बिया गणराज्य
आदर्श वाक्य"एक जाम्बिया, एक देश"
राष्ट्रगान जाम्बिया के लिए उठो और गाओ, स्वतंत्र और गर्व से
राजधानीलुसाका
सबसे बड़ा शहरलुसाका
राजभाषाअंग्रेजी
नागरिक नामZambian
शासन प्रणालीगणराज्य
राष्ट्रपतिएडगर चागवा लुंगू
उप राष्ट्रपतिइनोंगे मुटुक्वा वीना
क्षेत्रफल752,618 वर्ग किमी(क्रम 39 वां)
जल: 1%
जनसंख्या12,935,000(2009)
घनत्व: 17.2 प्रति वर्ग किमी
सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति)$17.409 बिलियन(2008)
प्रति व्यक्ति: $1,482
स्वतंत्रतायुनाइटेड किंगडम से
तारीख
24 अक्टूबर 1964
मानव विकास सूचकांक0.561(2013)
मुद्राजाम्बियाई क्वाचा
समय क्षेत्रCAT
दूरभाष कोड260
इंटरनेट डोमेन.zm
निर्देशांक15° 25′ S 28° 17′ E

ज़ाम्बिया गणराज्य दक्षिणी अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी सीमा उत्तर में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, उत्तर-पूर्व में जिम्बाब्वे और बोत्सवाना, दक्षिण में नामीबिया और पश्चिम में अंगोला से मिलती है। देश की राजधानी लुसाका देश के दक्षिण-मध्य में स्थित है। देश की जनसंख्या दक्षिण में राजधानी लुसाका और उत्तर-पश्चिम के कांसे की खदान के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। समाजवादी विचारधारा वाली सरकार के लंबे समय तक के शासनकाल का नतीजा आज जाम्बिया को भुगतना विकास दर में पिछड़े होने के तौर पर भुगतना पड़ रहा है, इसके अलावा एड्स की समस्या भी देश में विकराल है। एक अनुमान है कि व्यस्क आबादी का 10 प्रतिशत एड्स की चपेट में है। देश की 55 प्रतिशत जनसंख्या 2 डालर प्रतिदिन से कम में जीवनयापन करती है।

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]