सामग्री पर जाएँ

जाम कमाल ख़ान

भारतपीडिया से

मीर जाम कमाल ख़ान अलयानी (जन्म १ जनवरी १९७३[]), एक पाकिस्तानी राजनेता हैं, जोकि बलोचिस्तान, पाकिस्तान के १६ वें मुख्यमंत्री हैं। वे अगस्त २०१८ से बलोचिस्तान की विधानसभा के सदस्य हैं। उससे पूर्व, वे पाकिस्तान की क़ौमी असेम्बली के सदस्य राह चुके हैं। वे जू २०१३ से मई २०१८ तक क़ौमी असेम्बली के सदस्य थे। तथा २०१३ से २०१८ तक उन्होंने प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे थे, तथा, उसके बाद वे शाहिद ख़ाक़ान अब्बासी की मंत्रिमंडल में भी मंत्री रहे थे।

शिक्षा और प्राथमिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

जाम कमाल ख़ान का जन्म १ जनवरी १९७३ में हुआ था। उनका जन्म पूर्व लसबेला रियासत के शाही जाम परिवार में हुआ था। उनके पिता, जाम मुहम्मद यूसुफ़ लसबेला के १२वें जाम थे। उन्होंने कराँची की ग्रीनविच यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में डिग्री प्राप्त किया।[] मौजूद समय में वे जाम परिवार के मुखिया हैं, तथा लसबेला के १३वें जाम की उपादि रखते हैं।[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (19 April 2014)."Detail Information".[१]
  2. "Jam Kamal Khan".World Economic Forum.[२]
  3. (16 Feb 2013)."37th Jam of Lasbela Coronation".The Express Tribune.[३]