जीसस ह्युअर्टा डि सोटो

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:प्रतिलिपि सम्पादन साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति जीसस ह्युअर्टा डि सोटो बालेस्टर (मैड्रिड, १९५६) अर्थशास्त्र के आधुनिक ऑस्ट्रियन स्कूल के सबसे प्रमुख अर्थशास्त्रियों मे से एक हैं, वे एक स्पैनिश राजनीतिक सैद्धांतविद हैं जोकि मैड्रिड की युनिवर्सिडाड रे जुआन कार्लोस मे पॉलिटिकल इकॉनोमी के प्रॉफ़ेसर के रूप मे कार्यरत हैं।[१] ह्युअर्टा डि सोटो लुड्विग वॉन मिसेस इंस्टीट्यूट के सदस्य हैं[२][३] और वे फ़ंडासिओन इंस्टिट्युटो मैड्रिलेनो डि एस्ट्युडिओस एवान्ज़ाडोस (आइएमडीईए) सीन्सिआस सोशिआल्स [द मैड्रिड इंस्टीट्यूट फ़ॉर एड्वान्स्ड स्टडीस, सोश्यल साइंसिस] के सहायक व संरक्षक[४] और मॉन्ट पेलेरिन सोसायिटी (२०००-२००४) के उपकुलपति भी रहे हैं।[५] ह्युअर्टा डि सोटो ने कई सारे महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान किये हैं जिनमे उनकी पुस्तक, प्लेन्स डि पेन्शन्स प्रिवाडोस [प्रायवेट पेन्शन प्लान्स] भी सम्मिलित है जिसके लिये उन्हे किंग जुआन कार्लोस द्वारा १९८३ मे प्रेमिओ इंटरनेशनल डि इकॉनोमिआ [द किंग जुआन कार्लोस इंटरनेशनल प्राइज़ फ़ॉर इकॉनोमिक्स] का पुरस्कार प्रदान किया गया था।

शिक्षा व व्यवसाय

जीसस ह्युअर्टा डि सोटो ने दो डॉक्टरेट् की उपाधियां अर्जित की हैं: पहली न्यायशास्त्र मे १९८४ मे और दूसरी अर्थशास्त्र मे १९९२ मे,[६] ये दोनो डॉक्ट्रेट की उपाधियां उन्हे मैड्रिड की युनिवर्सिडाड कम्प्लूटेन्स द्वारा प्रदान की गईं। उन्हे बैंक ऑफ़ स्पेन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई जिसके द्वारा उन्होंने स्टैनफ़ोर्ड युनिवर्सिटी मे अध्ययन कर अपनी एमबीए की डिग्री अर्जित की।[७] सन १९७९ मे ह्युअर्टा डि सोटो को लॉ स्कूल ऑफ़ मैड्रिड की युनिवर्सिडाड कम्प्लूटेन्स मे पॉलिटिकल इकॉनोमी के प्रॉफ़ेसर के रूप मे नियुक्त किया गया। सन २००० से वे मैड्रिड के स्कूल ऑफ़ लॉ एन्ड सोश्यल साइंसिस ऑफ़ द युनिवर्सिडाद रे जुआन कार्लोस मे पॉलिटिकल इकॉनोमी के प्रॉफ़ेसर के रूप मे कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, संपूर्ण युरोपिअन महाद्वीप और विश्व के अन्य देशों मे ऑस्ट्रियन स्कूल ऑफ़ इकॉनोमी के सिद्धांतों और प्रतिमानों को स्थापित करने के उद्देश्य के लिये प्रयत्नरत रहते हुये, अक्टूबर २००७ से, उन्होंने इस युनिवर्सिटी मे ऑस्ट्रियन अर्थशास्त्र से संबंधित एकमात्र आधिकारिक शैक्षणिक मास्टर्स प्रोग्राम के लिये शिक्षा प्रदान की है और यह मास्टर्स डिग्री का प्रोग्राम संपूर्ण युरोपिअन युनिअन मे अधिकृत और मान्य है। मई २००४ मई उन्होंन अकादमिक जर्नल, प्रोसेसोस डि मर्काडो: रिविस्टा युरोपिआ डि इकॉनोमिआ पॉलिटिका [मार्केट प्रोसिसेस: युरोपिअन जर्नल ऑफ़ पॉलिटिकल इकॉनोमी] की प्रथम संपादक के रूप मे स्थापना की और तब से अबतक वे इस अकादमिक जर्नल के संपादक हैं।[८] यह अकादमिक जर्नल हर वर्ष मे दो बार सभी युरोपिअन युनिअन की आधिकारिक भाषाओं मे ऑस्ट्रियन स्कूल ऑफ़ इकॉनोमी से संबंधित लेख प्रकाशित करता है। ह्युअर्टा डि सोटो ने नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित ऑस्ट्रियन अर्थशास्त्री फ़्रेडरिक हायेक की संग्रहित कृतियों का स्पैनिश भाषा के संस्करण का संपादन भी किया।[९][१०] वे क्वाटर्ली जर्नल ऑफ़ ऑस्ट्रियन इकॉनोमिक्स, द जर्नल ऑफ़ मार्केट्स एन्ड मॉरालिटी और जर्नल, न्यू पर्स्पेक्टिव्स ऑन पॉलिटिकल इकॉनोमी के संपादकीय परिषद के सदस्य हैं और वे शोसिडाड पैरा एल एस्ट्युडिओ डि ला एक्सिओन ह्युमना [सोसाइटी फ़ॉर स्टडी ऑफ़ ह्युमन एक्शन] के सह-संस्थापक भी हैं। इसके अलावा, वे जुआन डि मैरिआना इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैड्रिड से भी जुडे हुये हैं।

पुरस्कार व सम्मान

ह्युअर्टा डि सोटो को दो विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों द्वारा सम्मानपूर्वक डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। सन २००९ मई ह्युअर्टा डि सोटो को फ़्रान्सिस्को मार्रोक्विन युनिवर्सिटी द्वारा उनकी पहली हॉनोररी डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई और इसके बाद उन्हे ऐसा ही सम्मान एलेक्जान्ड्रु आइओआन कूजा युनिवर्सिटी जासी (रोमानिआ, २०१०) के द्वारा दिया गया,[११] यह इंस्टिट्यूट लेनिन द्वारा १९१९ मे स्थापित किया गया था। अन्य अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक सम्मानों के साथ ही, उन्हे एडाम स्मिथ अवार्ड, सीएनई ऑफ़ ब्रसल्स (२००५) द्वारा, द फ़्रान्ज़ क्युहल मेमोरिअल प्राइज़ फ़ॉर एक्सिलेंस इन इकॉनोमिक एड्ज्युकेशन, युनिवर्सिटी ऑफ़ इकॉनोमिक्स इन प्रेग (२००६) द्वारा, द गैरी जी. स्च्लारबाम प्राइज फ़ॉर लिबर्टी (सालामान्का, २००९) और फ़ॉमेन्ट डेल ट्रेबाल नेसिओनाल का मेडल (बार्सिलोना, २००९) भी प्राप्त हुये। और फ़िर जून २१, २०१३ को उन्हे युनिवर्सिटी ऑफ़ गॉट्टिन्जेन (जर्मनी) द्वारा गोल्ड हायेक मेडिल प्रदान किया गया।[१२]

आर्थिक व राजनीतिक विचार

ह्युअर्टा डि सोटो के प्रमुख बौद्धिक योगदानों मे सबसे अधिक सम्मानित कार्य उनकी उद्यमिता और सोश्यलिज़्म की असम्भवता के अध्ययन जो उनकी पुस्तक, सोश्यलिज्म, इकॉनोमिक कैल्क्युलेशन, एन्ड ऑन्ट्रिप्रिनियरशिप (२०१०) मे प्रस्तुत हुये, आर्थिक चक्रों के ऑस्ट्रियन सिद्धांत का विकास जोकि उनकी पुस्तक, मनी, बैंक क्रेडिट, एन्ड इकॉनोमिक सायकिल्स मे प्रस्तुत किया गया और डायनामिक सामर्थ्य (एफ़िसिएंसी) का सिद्धांत जोकि उनकी पुस्तक द थ्योरी ऑफ़ डायनामिक एफ़िसिएंसी मे प्रस्तुत किया गया हैं। ह्युअर्टा डि सोटो यह मानते हैं कि सामाजिक वास्तविकता के विश्लेषण की यह मांग होती है कि यह तीन तरीके उपयुक्त मिश्रित रूप से अपनाये जाये: सैद्धांतिक (वॉन मिसेस), एतिहासिक-विकास संबंधित (हायेक) और नैतिक (रॉथबार्ड)। जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की कृतियां २१ भाषाओं मे अनुवादित हो चुकी हैं जिनमे कि रशिअन और अरेबिक भाषाएं भी शामिल हैं। सैद्धांतिक रूप से, प्रॉफ़ेसर ह्युअर्टा डि सोटो यह मानते हैं कि अनार्कोकैपिटलिज़्म सैद्धांतिक रूप से क्लासिकल लिबर्लिज्म से बेहतर थ्योरी है। साथ ही वे संपूर्ण आर्थिक लिब्रलाइज़ेशन और तत्कालीन वित्तीय व्यवस्था के संपूर्ण निरीक्षण और बदलाव का भी समर्थन करते हैं जिसके अनुसार गोल्ड स्टैन्डर्ड की पुन:स्थापना की जानी चाहिये और बैंकिंग व्यवस्था पर एक १००-प्रतिशत रिजर्व की शर्त लगाई जानी चाहिये। अन्य सैद्धांतविदों, जैसे कि मरे रॉथबार्ड की ही तरह वह इस विचार का समर्थन करते हैं कि स्पैनिश स्वर्णिम काल के दौरान सालामान्का स्कूल एतिहासिक रूप से ऑस्ट्रियन स्कूल का आमतौर पर और विशिष्ट रूप से आर्थिक मुक्तिवाद का सैद्धांतिक, न्यायिक और आर्थिक शुरुआती आधार था; जिसका अर्थ यह है कि आजकल जिसे हम "आर्थिक विञान" कहते हैं उसका विकास स्कूल ऑफ़ सालामान्का के दौरान ही हुआ।[१३] व्यावहारिक अर्थशास्त्र के संदर्भ मे ह्युअर्टा डि सोटो का प्रख्यात कार्य उनका यूरो का समर्थन है, जो उनके अनुसार गोल्ड स्टैन्डर्ड का "प्रतिरूप" ही है जिसमे यह सामर्थ्य है कि वह राजनेताओं, दफ़्तरशाहों और दवाब बनाने वाले समूहों को अनुशाषित कर सके।[१४]

ह्युअर्टा डि सोटो को कई सारे अकादमिक नवयुवकों, नवयुवतियों के समूहों और अनुयायियों का समर्थन प्राप्त करने मे सफ़लता प्राप्त हुई हैं जिनमे कि अन्य कई प्रमुख लोगों के साथ डाक्टर्स फ़िलिप बैगस, मिग्वेल एन्जेल एलोन्सो नीरा, डेविड हॉडेन, गैब्रिअल काल्ज़ाडा, जेविअर एरानज़ाडी डेल सेर्रो, ऑस्कर वारा क्रेस्पो, एड्रिआन राविअर, जुआन रैमन रालो, मिग्वेल एन्क्सो बास्टोस बॉबेटा और मारिआ ब्लान्को प्रमुख हैं। सन २०११ से ह्युअर्टा डि सोटो पार्टिडो डि ला लिबेर्टाड इंडिविड्ज्युअल (पी-लिब) [इंडिविड्ज्युअल फ़्रीडम पार्टी] के सदस्य हैं।[१५]


पुस्तकें

सन्दर्भ

  1. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो लिस्टिंग साँचा:Webarchive, न्याय और समाज शास्त्र के प्राध्यापक, Universidad Rey Juan Carlos, युनिवर्सिटी रे जुआन कार्लोस
  2. ""प्राध्यापक संकाय गण" साँचा:Webarchive लुड्विग वॉन मिसेस इंस्टिट्यूट
  3. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो के साथ एक इंटरव्यू साँचा:Webarchive जो द ऑस्ट्रियन इकॉनोमिक्स न्य़ुजलैटर (समर १९९७; वोल. १७, नंबर २, मे प्रकाशित हुआ।)
  4. [http://www.jesushuertadesoto.com/madre2.htm जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की वैबसाइट ] साँचा:Webarchive, देखें शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, ऑट्रोस मेरीटॉस।
  5. [http://www.jesushuertadesoto.com/madre2.htm जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की वैबसाइट ] साँचा:Webarchive, देखें शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, ऑट्रोस मेरीटॉस।
  6. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की वैबसाइट साँचा:Webarchive, देखें शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, टिट्युलस एकैडेमिकोस.
  7. रशियन फ़ेडरेशन के अंतर्गत फ़िनैन्शियल युनिवर्सिटी की वैबसाइट पर जीसस ह्युअर्टा डि सोटो पर विञप्ति साँचा:Webarchive, अप्रैल २७, २०११
  8. "प्रॉसेसोस डि मर्काडो: रिविस्टा युरोपिआ डि इकॉनोमिआ पॉलिटिका" साँचा:Webarchive वैबसाइट, "अक्टूबर ३०, २०१३ को अभिगमन।"
  9. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो वैबसाइट साँचा:Webarchive, देखें शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, लेबर एडिटोरिअल; इस भाग मे एफ़. ए. हायेक की संपूर्ण कृतियों की जानकारी संलग्न है, पप. १-२; न्यू लायब्रेरी ऑफ़ लिबर्टी, पप. ३-४; जर्नल ऑफ़ मार्केट प्रॉसिसिस, पप. ४-५।
  10. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो ने श्रंखला "एफ़.ए. हायेक, ओब्रास कंप्लीटास" के इन वॉल्यूमों का संपादन (स्पैनिश भाषा मे) किया, ये सभी युनिअन एडिटोरिअल, मैड्रिड द्वारा प्रकाशित की गईं: "ला टेन्डेन्सिआ डेल पेन्सामिएन्टो इकॉनोमिको: एन्सायोस", विलियम वैरन बार्टले, स्टीफ़न क्रेस्गेल के साथ संपादक, १९९५ साँचा:Webarchive; लास विसिसिट्यूड्स डेल लिबरलिस्मो: एन्सायोस सोब्रे इकोनोमिआ ऑस्ट्रिसिआ वाइ एल आइडिअल डि ला लिबर्टाड साँचा:Webarchive", पीटर जी क्लीन के साथ संपादक, १९९६; कॉन्ट्रा कीय्नीस वाइ कैम्ब्रिज: एन्सायोस, कॉरेस्पॉन्डेन्सिआ साँचा:Webarchive", ब्रूस काल्डवैल के साथ संपादक, १९९६; हायेक सोब्रे हायेक: अन डायलोगो ऑटोबायोग्राफ़िको, ला फ़टाल एरोगान्सिआ: लॉस एर्रोर्स डेल सोश्यलिस्मो साँचा:Webarchive" स्टीफ़न क्रेस्गेल, लीफ़ वेनार के साथ संपादक, १९९७; सोश्यलिज्मो वाइ ग्वेरा: एन्सायोस, डॉक्युमेन्टोस वाइ रेसेनास साँचा:Webarchive", ब्रूस काल्डवैल के साथ संपादन, १९९८; "एन्सायोस डि टेओरिआ मॉनिटारिआ" (इसमे दो वोल्य़ूम २००० जो स्टीफ़न क्रेगे और जॉस एन्टोनिओ डि एग्विर्रे के साथ किये साँचा:Webarchive और २००१। अधिक विस्तृत जानकारी के लिये देखें जीसस ह्युअर्टा डि सोटो की वैबसाइट साँचा:Webarchive, शैक्षिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव, लेबर एडिटोरिअल; एफ़. ए. हायेक की संपूर्ण कृतियों की जानकारी पप. १-२।
  11. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो को एलेक्जान्ड्रु आइओन क्यूजा युनिवर्सिटी द्वारा डॉक्ट्रेट उपाधि सम्मान साँचा:Webarchive डॉक्ट्रेट उपाधि से सम्मानित
  12. प्रॉफ़ेसर ह्युअर्टा डि सोटो को गोल्ड हायेक मैडल से गोएथ युनिवर्सिटाट फ़्रैंकफ़र्ट, जर्मनी द्वारा सम्मानित किया गया साँचा:Webarchive युनिवर्सिटी ऑफ़ गॉट्टिन्जेन (जर्मनी)
  13. इन मेमोरिअम एम.एन. रॉथबार्ड (एम.एन. रॉथबार्ड के स्मरण मे) साँचा:Webarchive देखें रैसिस सालामान्टिनास डि ला एस्क्युएला ऑस्ट्रिआका, जीसस ह्युअर्टा डि सोटो।
  14. ह्युअर्टा डि सोटो, जीसस. "ऐन ऑस्ट्रियन डिफ़ेंस ऑफ़ यूरो, यूरो के समर्थन मे ऑस्ट्रियन दृष्टिकोण". मिसेस इंस्टिट्यूट ऑफ़ एलाबामा. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१३.
  15. जीसस ह्युअर्टा डि सोटो स्पैनिश पी-लिब या लिबर्टरिअन पार्टी (जो इंडिविड्ज्युअल फ़्रीडम पार्टी के नाम से भी जानी जाती है) के समर्थक व सदस्य हैं। साँचा:Webarchive स्टूडेंट्स फ़ॉर लिबर्टी
  16. जर्मन भाषा मे भी प्रकाशित हुई: साँचा:Cite book (इन्गोल्फ़ गन्टर क्रम्न द्वारा स्पनिश भाषा से अनुवाद; द इंटरनेशनल लायब्रेरी ऑफ़ ऑस्ट्रियन इकॉनोमिक्स सीरीस); और फ़्रेंच भाषा मे: साँचा:Cite book (स्पैनिश भाषा से रोसिने लेटिनीअर द्वारा अनुवादित; कलेक्शन साइंस इकॉनोमिके एट लिबर्टे सीरीस का भाग)
  17. इस पुस्तक की यहां समीक्षा की गई: साँचा:Cite journal
  18. इस पुस्तक की यहां समीक्षा की गई: साँचा:Cite journal
  19. इस पुस्तक की यहां समीक्षा की गई: साँचा:Cite journal
  20. डच भाषा मे भी प्रकाशित हुई: साँचा:Cite book; जर्मन भाषा मे: साँचा:Cite book; पॉलिश भाषा मे: साँचा:Cite book (सहायक लेखक ग्रेज़ेगोर्ज़ टक्ज़्कीविक्ज़ और माटेस्ज़ माचाज के साथ); और फ़्रेंच भाषा मे: साँचा:Cite book (रोसाइन लेटीनीअर द्वारा स्पैनिश भाषा से अनुवादित; ल’एस्प्रिट इकोनोमिक्वे सीरी इकोनोमी फ़ॉर्मेल्ले) और साँचा:Cite book (अनुवादक मेलिन्डा ए. स्ट्रॉप के साथ) (इस पुस्तक की यहां समीक्षा की गई: साँचा:Cite journal इस पुस्तक का हिंदी भाषा मे अमित सारस्वत की सहायता से अनुवाद किया जा रहा है जिसका शीर्षक है मुद्रा, बैंक क्रेडिट और आर्थिक चक्र।

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:Commons